14 से 21 अप्रैल तक मनेगा बालाजी महाराज का जन्मोत्सव
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिवार की और से 14 अप्रैल रविवार से लेकर 21 अप्रैल रविवार तक श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी के साथ श्री बालाजी धाम मे नवनिर्मित सत्संग भवन मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भी 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और 21 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से सांय साढे छह बजे तक जोधपुर निवासी मनीष भाई ओझा के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा का गुणगान होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारियो ने पत्रकारो को बताया कि 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः सात बजे श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन 56 भोग व आरती के उपरान्त श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने झूमते नाचते भक्तो के संग श्री राम नाम के रस मे सराबोर होकर मंदिर प्रांगण से चलकर नवीन मन्डी स्थल, मुनीम कालोनी, जैन इण्टर कॉलेज, बडा डाकघर, गउशाला रोड,नन्दी स्वीटस, पैठ बाजार, चौडी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब से वकील रोड, बडी धर्मशाला के चौराहे से गउशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड से मोती महल, सर्रापफा बाजार, भगत सिह रोड, शिव चौक,श्री बालाजी चौक, थाना सिविल लाईन, गांधी कालोनी पुल, लक्ष्मी नारायण मन्दिर से द्वारकापुरी होते हुए वापिस भोपा पुल व वकील रोड होते हुए देर रात मंदिर प्रागण मे पहुंचेगी।
शनिवार को बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमे बेबी मोना फतेहाबाद, कुमार संजय मेरठ, हनी गुप्ता हापुड आदि कलाकारो द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। अगले दिन रविवार 21 अप्रैल को श्री बालाजी धाम मंदिर प्रागण मे विशाल भण्डारे का आयोजन होगा।
मंदिर समिति ने सभी नगरवासियो एवं धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे बाबा की रथ यात्रा के दौरान अपने घर-मकानो, दुकानो-प्रतिष्ठानो को भरपूर सजाए और बाबा का स्वागत करे। मंदिर परिवार ने नगरपालिका परिषद से मांग की है कि बाबा की शोभा यात्रा से पूर्व एवं बाद मे ेनगर के मुख्य मार्गो की सफाई सुनिश्चित कराये। पत्रकारो को बताया गया कि शोभा यात्रा मे उत्तर भारत के प्रमुख 14 बैण्ड,ढोल ताशे आतिशबाजी एवं 31 मनोहारी झांकिया सम्मलित रहेंगी। पत्रकार वार्ता मे चन्द्र किरण गर्ग, सुरेश चन्द बंसल,हरीशंकर तायल,समाजसेवी भीमसैन कंसल, विजय बंसल, अशोक शर्मा एड., अमरीश सिघल, जेपी चचा, अनु,लक्की,मनोज,कन्नू, कुलदीप, कैलाश,नितिन शुभम आदि पदाधिकारी व बाबा के सेवक मौजूद रहे।
