Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: किसानों की अनदेखी पर धरना जारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की गेहूं और चारे की फसल पशु खा रहे हैं। सरकार किसानों को फसलों का मुआवजा दें। लाभकारी गन्ना मूल्य घोषित करें और बकाया भुगतान होना चाहिए।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर भाकियू का धरना जारी रहा। टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की बात कही थी, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया। सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। एमएसपी पर गारंटी कानून अब तक नहीं बनाया गया है। कानून बनने से ही किसानों को लाभ मिलेगा।

किसानों से मिलने पहुंचे विभिन्न संगठनों के लोग-धरने पर किसानों से मिलने विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान सोमवार को धरने पर रहे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पूरी होनी चाहिए। भाकियू नेता गौरव टिकैत ने भी किसानों का हाल जाना।

विद्युत निगम के अधिकारियों को बताई समस्या

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे और समस्याएं सुनीं। किसानों ने मीटर, बिजली के बिल समेत अन्य समस्या गिनाई। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − one =