उत्तर प्रदेश

Ballia News: अब नर्तकी भी श्राप देने लगी है, यही असली कलयुग का स्वरूप- BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह

Ballia News: बैरिया सीट से बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र सिंह  ने बैरिया में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए जय बच्चन का बयान जिसमे उन्होंने बीजेपी के सांसद और विधायकों के बुरे दिन जल्द आने वाली है के सवाल का जवाब देते हुए आज कहा है कि यह कलयुग है। पहले तो आशीर्वाद या श्राप त्यागी, तपस्वी और साधक दिया करते थे लेकिन अब नर्तकी भी श्राप देने लगी है। यही असली कलयुग का स्वरूप है।

फेमस परिवार की जरूर हो किसी भी परिवार का हो लेकिन उनका जो कार्य था वह कार्य संस्कृति थे वह निश्चित रूप से आप लोग जानते हैं हम भी जानते हैं तो ऐसे लोग भी यदि और गायक संगीतग्य और नर्तकी भी कोई यह श्राप देने लगे तो हमारे तरफ से मान लीजिएगा की असली कलयुग का स्वरूप है।

विधायक सुरेन्द्र सिंह यही नही रुके उन्होंने बीजेपी सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने के सवाल पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा 70 साल की उम्र में 25 साल की ज्योति से शादी करने का उदाहरण देने हुए यहां तक कह दिया कि हमारी सरकार की नियत तो बहुत पवित्र है 21 वर्ष की अवस्था तक बच्चियों को समर्थवान शिक्षित और सशक्त बना करके उनके जीवन को व्यतीत करने का सुंदर मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

लेकिन समाज है मैं उसके पहले यह भी अपने सम्मानित सब लोगों से प्रार्थना करता हूं कि लड़कियों के शादी उम्र जरूर है की 21 वर्ष होनी चाहिए साथ ही साथ एक और भी कानून बनना चाहिए कि 50 वर्ष के बाद पुरुषों को शादी नहीं करनी चाहिए बुजुर्गों को भी शादी नहीं करनी चाहिए यह भी व्यवस्था लागू होनी चाहिए नहीं तो यह भी एक सामाजिक कुरीति है।

क्योंकि हमारे नेता लोग, जैसे दिग्विजय सिंह को देखें ही होंगे वो 70 साल की उम्र में 25 साल की ज्योति से कोई शादी करता है तो यह सामाजिक बंधन का एक अपराध है। हमारी सरकार दोनों पर विचार कर रही है और यह होना भी चाहिए।

 दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार में बुधवार की देर शाम मामूली बात को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले।इसमें छह लोग घायल हो गए।सूचना पर दोकटी और लालगंज पुलिस पहुंची। एहतियात के तौर पर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई। इस मामले में बृहस्पतिवार की सुबह थाने पहुंचे विधायक सुरेंद्र सिंह ने थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की मांग की और वह धरने पर बैठ गए। फिलहाल थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेजने और सीओ को मामले की जांच देने के बाद धरना खत्म हुआ। दोनों पक्ष की तहरीर पर दोकटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुड्डू मियां और अलाउद्दीन के बीच बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसे छुड़ाने के लिए बगल के ही लालू गुप्ता पहुंच गए।इसके बाद लालू और अलाउद्दीन के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज,के साथ मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। इसमें एक पक्ष से सनोज गुप्ता, सिद्धू गुप्ता, विशाल, गोलू, रवि गुप्ता, और दूसरे पक्ष से अरमान और रूबी चोटिल हो गए। सूचना पर दोकटी पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ युवकों को थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

वहीं बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने झगड़ा छुड़ाने वाले के खिलाफ मुकदमा लिखने और थाने में बैठाए जाने पर नाराजगी जताई और दोकटी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के स्थानांतरण की मांग की। एसडीएम अभय कुमार सिंह और सीओ अशोक मिश्र ने विधायक को मनाने की कोशिश की,लेकिन वह अड़े रहे। इसके बाद एएसपी विजय त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए।

लगभग एक घंटे चली वार्ता के बाद थानाध्यक्ष दिनेश पाठक को छुट्टी पर भेजने और मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बैरिया देने के बाद विधायक ने धरना खत्म किया। शांतिभंग में जो आरोपी पकड़े गए थे,उन्हें एसडीएम ने थाने से ही जमानत दे दी। वहीं लालगंज बाजार में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन पुलिस बल लगाया गया है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। क्षेत्राधिकारी जांच करेंगे। न्याय का आश्वासन मिला है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =