उत्तर प्रदेश

Meerut news: पुलिस ने छापा मारकर पकड़ी विस्फोटक सामग्री,सोनू बंसल गिरफ्तार

Meerut news: दीपावली पर अवैध रूप से पटाखा बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जांच अभियान जारी है। इस क्रम में मेरठ जनपद (Meerut) की मवाना पुलिस  ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद करकस्बा मवाना निवासी सोनू बंसल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आज एक मुखबिर ने मेरठ जनपद की थाना मवाना पुलिस को सूचना दी कि मवाना में गुडमण्डी में एसबीआई बैक से कुछ आगे बंसल बुक डिपो की दुकान में अवैध पटाखो का जखीरा रखा है।

इस सूचना पर थाना मवाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त दुकान पर छापा मार कर मौकै से 5 पेटी, 90 पैकेट, एक पैकेट, में 30 स्काई शाट कुल 2700 स्काईशाट मार्का CHIDAMBARAM व 2 पेटी जिसमें 11 पैकेट 1 पैकेट में 120 स्काईशाट कुल 1320 स्काईशाट मार्का CHIDAMBARAM 4 पेटी Tiptop Throw बम्ब कुल 80 पैकेट 2 पेटी मैजिक कलर शाट मार्का जैनविन मिक्की माउस कुल 96 डिब्बे बरामद किये।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मौके से सोनू बंसल पुत्र अमरीश कुमार बंसल निवासी गुड मंण्डी मौहल्ला कल्याण सिंह कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता के अनुसार सोनू बंसल से पटाखो के सम्बन्ध में लाईसैन्स तलब किया गया तो अभियुक्त के पास कोई लाईसैन्स नही मिला । इस सम्बन्ध में थाना मवाना पर मु0अ0सं0-495/2021 धारा 5/9 B(1)B विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =