उत्तर प्रदेश

Banda News: अमलोर गांव पंचायत भवन में राज की खून से लथपथ लाश मिली, गौशाला कर्मियों से पूछताछ जारी

Banda News: अमलोर गांव पंचायत भवन  के अंदर खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान गौशाला कर्मी के रूप में की गई है जिस जगह शव पड़ा था वहां पर दीवारों पर खून के धब्बों से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।

मामला बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव से सामने आया है जहां रात में पंचायत भवन से खून में लथपथ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। मतक की पहचान हमीरपुर जिला निवासी राजा के तौर पर की गई है जो अमलोर गांव में बनी गौशाला में मवेशियों की सेवा के काम पर तैनात था।

मृतक राज के साथ दो अन्य गौशाला कर्मी भी थे और यह तीनों गौशाला कर्मी रात में पंचायत भवन में ही रहते थे। आज रात पंचायत भवन में राज की खून से लथपथ लाश मिली जिस जगह लाश पड़ी थी उस जगह दीवारों पर भी खून के निशान थे जिससे प्रथम दृष्टया यह पता चलता है कि राज की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अन्य दोनों गौशाला कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि थाना पैलानी अंतर्गत अमलोर में 3 लोग गौशाला में काम करते थे जिसमें एक व्यक्ति के शव मिला है जिसका नाम राज बताया जा रहा है बाकी अभी पूरी जानकारी की जा रही है मामले में दो अन्य गौशाला कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 6 =