उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: सिसौली गांव से हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में  सिसौली गांव से हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला. ट्रैक्टर मार्च शामली के शुगर मिल पर जाकर रुकेगा और वहां एक महापंचायत आयोजन किया गया जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

ट्रैक्टर मार्च निकालने के बाद बकाया गन्ना भुगतान  में बिजली की बढ़ी दरें और किसानों पर ट्रैक्टर पर सर्वप्रथम शामली जिले में जुर्माना लगाया गया। जिसके विरोध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा हजारों की संख्या में ट्रैक्टर के साथ मार्च निकाला गया।

जिसमें खुद राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए और बकाया गन्ना भुगतान को लेकर शामली शुगर मिल के गेट पर एक महापंचायत को संबोधित करेंगे जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर समय से गन्ने का भुगतान नहीं मिल रहा है। शामली जिले में ट्रैक्टरों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। उसके विरोध में एक महापंचायत का आयोजन भी किया जाएगा।

राकेश टिकैत ने कहा पराली के मुद्दे को लेकर बिजली के मुकदमे किसानों पर दर्ज किए जा रहे हैं और ट्रैक्टरों पर भी ₹10000 तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। उसके विरोध में शामली चलकर एक पंचायत में बड़ा निर्णय लिया जाएगा।

राकेश टिकैत का कहना है कि 8 दिन किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था लेकिन अभी तक बकाया गन्ना भुगतान मिलों द्वारा नहीं किया गया है बिजली की समस्या है और लोगों पर मुकदमे लिखे गए हैं। आज शामली अपना हिसाब लेने के लिए जा रहे हैं। बगैर पराली के चावल कैसे पैदा होगा वह तो यहां के साइंटिस्ट बताएंगे या सरकार बताएगी अगर किसान पराली नहीं जलाएगा तो सरकार पराली खेतों से उठा ले.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + seventeen =