Bandipora: बीजेपी नेता और उनके पिता-भाई को मारने वाला लश्कर-ए-तैयबा आतंकी ढेर
Bandipora स्थित वाटनिरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर सहित दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। कश्मीर पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति को मार दिया है, जिसने पिछले साल जुलाई में भाजपा नेता और उसके परिवार के सदस्यों को गोली मार दी थी।
पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इन में से एक भाजपा की राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य शेख वसीम बारी, उनके पिता दिवंगत शेख बशीर अहमद और भाई दिवंगत शेख उमर की मौत के लिए जिम्मेदार था। तीनों पर हमला बांदीपुर पुलिस स्टेशन के ठीक बाहर हुआ था जब वे अपने घर से बाहर दुकान पर बैठे थे। यह हमला सुरक्षा प्रतिष्ठान के लिए एक झटका था।
एक विश्वसनीय इनपुट पर उत्तरी कश्मीर के वेट्रिना बांदीपोरा में सुबह-सुबह एक ऑपरेशन शुरू किया गया था। कथित तौर पर दो आतंकवादी लक्षित स्थान पर मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ कार्यवाही कर रहे pic.twitter.com/HfC9Wix3Xj
— News & Features Network (@mzn_news) September 26, 2021
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी
जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है और इलाके में तलाश अभियान अभी जारी है।

