उत्तर प्रदेश

यूपी में गन्‍ने का रेट 425 से कम मिला, तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन: Bhartiya kisaan union

Bhartiya kisaan union के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शनिवार को कहा कि यूपी में किसानों को गन्ने का रेट सवा चार सौ रुपये क्विंटल से एक पाई भी कम मंजूर नहीं होगा। अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया, तो किसान सूबे की सरकार की भी मोर्चेबंदी करेगी।

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि बीजेपी ने 2017 में अपने घोषणा-पत्र में गन्ने का रेट 370 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा करके सरकार में आई थी। अब इस रेट में साढ़े चार साल में बढ़ी महंगाई का भी हिसाब जोड़ लिया जाना चाहिए। उन्हें जानकारी मिली है कि यूपी सरकार गन्ने का रेट (Sugarcane Rate) बढ़ाने की कवायद में जुटी है। किसान को अगर गन्ने का सही रेट नहीं मिला, तो भाकियू (BKU) प्रदेशभर में जबरदस्त आंदोलन करेगी। यूपी सरकार किसान के ट्यूबवैल के लिए 170 रुपये प्रति हॉर्सपावर की दर से बिजली दे रही है, जबकि हरियाणा में 15 रुपये प्रति हॉर्सपावर ही किसानों को देना पड़ता है।

टिकैत ने कहा कि 2007 में बनी बीएसपी सरकार ने अपने कार्यकाल में गन्ने के रेट में कुल मिलाकर 115 रुपये का इजाफा किया था। अखिलेश यादव की सरकार में भी गन्ने का रेट 65 रुपये बढ़ा, लेकिन जब से बीजेपी सरकार आई है, शुरुआत में दस रुपये बढ़ाने के बाद गन्ने का रेट फिर नहीं बढ़ा। यूपी का किसान अवारा पशुओं से हो रहे नुकसान से तंग आ चुका है. अगर सरकार किसान की बात नहीं सुनती है तो किसान चुनाव में इसका जवाब देगा। सरकार की नीतियों के कारण अवारा पशुओं से फसल को हो रहे नुकसान का खामियाजा भी भुगते रहे हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21407 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eleven =