उत्तर प्रदेश

Barabanki News: रोजाना नशे में धुत्त होकर देखते हैं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर, वायरल Video

Barabanki News: बाराबंकी  के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भयंकर नशे में धुत्त नजर आ रहा है। वहीं ओपीडी में इनको दिखाने आये मरीजों आरोप है कि डॉक्टर साहब रोजाना नशे में धुत्त होकर देखते हैं। साथ ही महिला मरीजों ने भी डॉक्टर साहब पर फब्तियां कसने जैसे कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

मरीजों का कहना है कि डॉक्टर साहब वैसे तो सभी को खिड़की के अंदर से ही देखते हैं, लेकिन जब कोई लड़की आती है, तो उसे बाकायदा अंदर बुलाकर देखते हैं और उससे आपत्तिजनक बातें भी करते हैं। आरोप है कि नशेड़ी डॉक्टर ने अपने साथ अनाधिकृत रूप से एक शख्स को भी अंदर बैठा रखा है, जो बिना किसी डिग्री के बाकायदा एक डॉक्टर की तरह मरीजों को देख रहा है और पर्जे पर दवा भी लिख रहा है।

अस्पताल में नशेड़ी डॉक्टर की बेफिक्री का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों का कहना है कि पहले भी इन डॉक्टर के खिलाफ ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं। अब वह डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।

पूरा मामला बाराबंकी जिले के जिला अस्पताल से जुड़ा है। जहां रोजाना दूर-दूर से लाखों मरीज डॉक्टरों को दिखाने आते हैं। जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में तैनात सर्जन डॉक्टर वीके चौधरी रोजाना नशे में मदमस्त होकर ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। यहां तक कि डॉक्टर साहब नशे में ही मरीजों का ऑपरेशन भी कर देते हैं।

वायरल वीडियो में डॉक्टर साहब साफ नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं। डॉक्टर साहब नशे में इतना धुत्त हैं कि वे सही से चल भी नहीं पा रहे। वह नशे में मरीजों से बात भी नहीं कर पा रहे। ओपीडी में बाहर मरीज डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टर साहब नशे की हालत में मदमस्त होकर झूम रहे हैं। ऐसे में वहां मौजूद किसी शख्स ने डॉक्टर साहब का वीडियो बना लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोप है कि नशेड़ी डॉक्टर ने अपने साथ अनाधिकृत रूप से एक शख्स को भी अंदर बैठा रखा है, जो बिना किसी डिग्री के बाकायदा एक डाक्टर की तरह मरीजों को देख रहा है और पर्चे पर दवा भी लिख रहा है। वहीं जब नशेड़ी डॉक्टर से बात करने की कोशिश की गई तो वह वहां से भागने लगा और कुछ देर बाद गायब हो गया। वहीं अस्पताल के साथी डॉक्टर भी नशेड़ी डॉक्टर की इस हरकत से परेशान हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर रोज नशे में रहते हैं, जिसके चलते उन्हें परेशानी होती है। यानी कुल मिलाकर नीचे से लेकर ऊपर तक सभी को डॉक्टर के इस रवैये की जानकारी है, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहे।

वहीं वायरल वीडियो की सत्यता जांचने के लिये जब जिला अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट की ओपीडी में आये मरीजों से बात की गई तो उनका कहना है कि डाक्टर साहब आये दिन नशे में धुत्त होकर देखते हैं। मरीजों ने आरोप लगाया कि चाहे जितना गंभीर मरीज हो, डॉक्टर साहब खिड़की के अंदर से ही देखते हैं। लेकिन अगर कोई लड़की उनको दिखाने आ जाये, तो नशे की हालत में भी डॉक्टर उसे अंदर बुलाकर देखते हैं।

वहीं महिला मरीजों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर अंदर बुलाकर जब उन्हें देखते हैं, तो उन पर फब्तियां कसते हैं और आपत्तिजनक बातें भी करते हैं। एक महिला मरीज ने तो यहां तक आरोप लगाया कि डॉक्टर साहब नशे की हालत में ही उसका ऑपरेशन कर रहे थे। जब उसे पता चला तो वह घबराई और किसी तरह से उसने ऑपरेशन करवाया।

नशेड़ी डॉक्टर की इस करतूत पर जब हमने बाराबंकी जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मिलने के लिये समय नहीं दिया। फिर जब हमने उनकी अनुपस्थिति में जिला अस्पताल का कामकाज देख रहे डॉक्टर राजेश कुशवाहा से बात की तो उन्होंने भी कहा कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के संज्ञान में मामला लाया जायेगा। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =