खेल जगत

IND vs NZ, 2nd Test Match :भारत ने पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला

IND vs NZ, 2nd Test Match के बीच वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम में कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) वापस आ चुके हैं. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जा सकता है.

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला गया था, जो बेहद रोमांचक रहा और ड्रॉ हो गया. भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी. हालांकि न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत है और यह मुकाबला भी रोमांचक रहने की पूरी उम्मीद है. 

बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को कानपुर में पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन बायीं उंगली में चोट लगी थी. जबकि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पहले टेस्ट मैच के दौरान दाहिने हाथ में चोट लग गई थी. स्कैन कराने के बाद पता चला कि उनके कंधे में सूजन है. डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है. इसके अलावा पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करने वाले अजिंक्य रहाणे पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन फील्डिंग के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में मामूली खिंचाव से जूझ रहे थे. वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें मुंबई में दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. 

भारतीय प्लेइंग इलेवन में जयंत यादव और मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है. जयंत को चोटिल रविंद्र जडेजा और सिराज को चोटिल ईशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है. दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी इस मैच में नहीं खेल रहे. उनकी जगह टीम की कमान टॉम लाथम को सौंपी गई है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eighteen =