उत्तर प्रदेश

Barabanki News: बाराबंकी हत्याकांड में खुलासा, 2 दिन पहले जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पीट कर हत्या

Barabanki News: दो दिन पहले बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे बसे गांव मांझा परसावल में जमीन को लेकर विवाद हुए था, जिसमें एक व्यक्ति की पीट कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने आज सोमवार को कर दिया है। पुलिस को तफ्तीश में यह तथ्य हाथ लगा कि उस व्यक्ति की हत्या उसके ही चचेरे भाई ने ही की है। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

मांझा परसावल गांव के मुन्ना यादव और जंगबहादुर रिश्ते में चचेरे भाई हैं । इनके बीच वर्षो से घर के बगल बने रास्ते को लेकर भूमि विवाद चला आ रहा था। जिससे इन दोनों के बीच काफी रंजिश थी। इसी के चलते चचेरे भाई जंगबहादुर ने मुन्ना यादव की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या उस समय की गई जब मुन्ना रात के अंधेरे में घर आ रहा था।

हत्या की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते खबर पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टिकैतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने आरोपी जंगबहादुर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + two =