Bareilly: युवक की गर्दन काटकर निर्ममता से हत्या, बटाईदार दिनेश मौर्य समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट
Bareilly के भोजीपुरा थाना इलाके में मझौआ रोड किनारे खेत में एक युवक की गर्दन काटकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। गर्दन 50 मीटर दूर दूसरे खेत में रख दी गई थी। शव के पास खेत में पेड़ कटे पड़े थे। मृतक की बहन ने इसी खेत के बटाईदार दिनेश मौर्य समेत दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट कराई है।
निन्हा को बेरहमी से मारने वाला हत्यारा उससे बेहद नफरत करता था। मौके पर पेड़ कटा पड़ा होने की वजह से निशाने पर आए दिनेश मौर्य को पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया पर उसकी संलिप्तता को लेकर कोई साक्ष्य नहीं तलाश सकी। निन्हा की गतिविधियों और व्यवहार की जानकारी जुटाकर पुलिस सही वजह और हत्यारोपियों का पता लगाने में जुटी है।
जिस खेत में शव मिला, उसके मालिक हरीराम गंगवार गन्ना समिति के कई बार चेयरमैन रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं, जो बड़े घरानों में ब्याही हैं। हरीराम की मृत्यु के बाद खेत व अन्य संपत्ति भी बेटियों के नाम आई है। वे बटाई पर दिनेश मौर्य से खेती कराती हैं। कुछ और भी बटाईदार हैं। जिस हिस्से में शव मिला, वह हिस्सा भी दिनेश के बजाय दूसरा बटाईदार देखता है।
निन्हा की निर्मम हत्या से पुलिस व ग्रामीण भी हैरत में है। हत्यारे एक से ज्यादा रहे होंगे, क्योंकि इनके बीच संघर्ष के निशान मिले हैं। यूकेलिप्टस का एक पतला पेड़ रात का ही कटा पड़ा था। वहीं पांच मीटर खेत में घास इस तरह फैली थी, जैसे यहां गुत्थम गुत्था की गई हो।

