उत्तर प्रदेश

Bareilly honor killing- बेटी को मारा-पीटा और हाइवे-24 किनारे अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया, पिता और बहनोई गिरफ्तार

Bareilly honor killing   फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के रहने वाले परिजनों ने बेटी को मारा-पीटा और उसके बाद पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद युवती को गमभीर अवस्था में नेशनल हाइवे-24 किनारे अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया था. इस मामले में पुलिस ने पिता और बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़िता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. 2 दिन पहले ही  युवती ने बदायूं में एक युवक के साथ शादी की थी.

फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस की 12 घंटे की तफ्तीश में ऑनर किलिंग जैसी स्थिति साफ होती नजर आ रही है. इस मामले में पुलिस ने युवती के पिता तोताराम, भाई प्रेम कुमार और बहनोई दिनेश शक के दायरे में आ गए थे. आपको बता दें कि नेशनल हाईवे किनारे मंगलवार सुबह एक युवती अर्धनग्न अवस्था में पढ़ी हुई मिली थी. युवती को घसीटा गया था, मारपीट की गई थी और उसके ऊपर टॉयलेट क्लीनर डाल दिया गया था.

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था. जिसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी थी. युवती ने कागज पर लिखकर अपने घर और परिवार वालों का नाम  बताया था. क्योंकि युवती की आंखों पर तेजाब डाल दिया था, इसीलिए उसने लिख कर अपना पता बताया था. इस मामले में पुलिस को शुरुआत से ही उसके परिजनों पर शक था.

जब पूछताछ की गई तो पता चला कि 2 दिन पहले बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के देवेंद्र के साथ शादी करी थी. युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के साथ रहने की जिद कर रही थी. जिसके चलते परिजनों ने इस घटना को अंजाम दिया है.युवती को गंभीर हालत में बरेली जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जिसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 19 =