वैश्विक

Japanese प्राइवेट स्पेस कंपनी का अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरते समय क्रैश

Japanese कंपनी का अंतरिक्ष यान आज चंद्रमा पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के कारण यान से संपर्क टूट गया और उड़ान नियंत्रक यह पता लगाने की कोशिशों में जुटे हैं कि आखिर वहां हुआ क्या. संपर्क टूटने के छह घंटे से अधिक समय बाद तोक्यों की कंपनी आईस्पेस (Ispace) ने उस बात की पुष्टि की, जिसका सभी को संदेह था.

कंपनी ने कहा कि ऐसी उच्च संभावना है कि यान चंद्रमा की सतह पर उतरने की कोशिश करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह आईस्पेस के लिए बेहद निराशाजनक है, क्योंकि वह करीब साढ़े चार महीने से इस मिशन पर काम कर रहा था, जिसका मकसद चंद्रमा की सतह पर एक स्पेस शिप को सफलतापूर्वक उतारना था. ऐसा अभी तक केवल तीन देश ही कर पाए हैं.

Ispace के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ताकेशी हकमादा को यान से संपर्क टूट जाने के बाद भी उसके चंद्रमा पर सुरक्षित रूप से उतर जाने की उम्मीद थी. हकमादा जब स्पेस शिप के चंद्रमा पर उतरने की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की घोषणा कर रहे थे, तब वह और उनके सहकर्मी काफी गमगीन नजर आए.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, यह माना जा रहा है कि यान चंद्रमा की सतह पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अगर यह मिशन सफल होता तो आइस्पेस चंद्रमा की सतह पर स्पेस शिप उतारने वाली पहली निजी कंपनी बन जाती. हालांकि, हकमादा ने फिर कोशिश करने का संकल्प किया और कहा कि अगले साल एक यान को चंद्रमा की सतह पर भेजने की दिशा में पहले से ही काम शुरू कर दिया गया है.

अभी तक केवल रूस, अमेरिका और चीन की आधिकारिक स्पेस एजेंसी के यान चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतर पाए हैं. इजराइल की एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन ने 2019 में चंद्रमा की सतह पर एक यान उतारने की कोशिश की थी, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 12 =