उत्तर प्रदेश

Bareilly: दुबई से पति ने फोन पर बोला तीन तलाक,पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Bareilly दुबई में बैठे शौहर ने विवाहिता को फोन पर तीन तलाक बोल दिया। इसके बाद यहां ससुरालवालों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता ने देवर पर अश्लील हरकतें करने का आरोप भी लगाया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विवाहिता ने किला थाने में तहरीर देकर बताया कि फरवरी 2022 में उसका निकाह नसीर अहमद के साथ हुआ था। उसके घरवालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक जेवरात व अन्य सामान दिया, लेकिन ससुरालवाले खुश नहीं थे। निकाह के कुछ दिनों बाद उसका शौहर शोरूम खोलने के लिए 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा।  

विवाहिता ने पति और ससुरालवालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वाले उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। देवर उस पर गलत नीयत रखता था। अकेले पाकर उसने कई बार उससे अश्लील हरकतें कीं। विवाहिता घर बचाने की खातिर सबकुछ सहती रही। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 4 =