उत्तर प्रदेश

Bareilly- विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Bareilly भमोरा थाना क्षेत्र के कस्बा बल्लिया निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

थाना सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी टीकाराम श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी कविता की शादी फरवरी 2023 में भमोरा थाना क्षेत्र के बल्लिया में की थी। शादी के बाद बेटी ने फोन कर बताया कि पति का किसी और महिला से संबंध है। इसलिए पति, सास, ससुर मेरे विरोध करने पर उसकी पिटाई करते हैं और दहेज कम लाने का ताना मरते हैं। 

ससुराल के लोग दहेज में मोटरसाइकिल के साथ एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मंगलवार सुबह दामाद ने फोन कर बताया कि कविता कि तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजन तो कविता का शव जमीन पर पड़ा था और गले पर निशान थे। मायके वालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =