उत्तर प्रदेश

Bareilly: हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी होने के मामले में ढाई महीने बाद भी कोई सुराग नहीं

Bareilly शहीद एक्सप्रेस से जीआरपी के हेड कांस्टेबल की पिस्टल चोरी होने के मामले में ढाई महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बरेली जीआरपी अब पीएनआर नंबर के जरिये उस दिन ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों का ब्योरा जुटा रही है।

लखनऊ से लेकर मुरादाबाद तक जांच चल रही है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी है।

21 सितंबर को 14673 शहीद एक्सप्रेस में लखनऊ से मुरादाबाद के बीच स्क्वॉड में जीआरपी थाना चारबाग के हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह और सिपाही विनय कुमार सोनकर की तैनाती थी। इस दौरान हेड कांस्टेबल सुरजीत प्रताप सिंह की पिस्टल और 10 कारतूस चोरी हो गए थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − five =