उत्तर प्रदेश

Bareilly News: टीवी की आवाज तेज कर 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Bareilly News: इज्जतनगर थाना  क्षेत्र में 12 साल की बच्ची के साथ 16 साल के किशोर ने दुष्कर्म  करने की वारदात को अंजम दिया है. किशोर ने पहले घर में किसी के नहीं होने जानकारी जुटाई और फिर फिल्मी स्टाइल में घर में प्रवेश किया. इसके बाद घर में बंधे हुए कुत्ते को रस्सी से बांध दिया, ताकि वह ना काट सके. फिर घर के कमरे में दाखिल होकर टीवी की आवाज बहुत तेज कर दी और उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

आरोपी ने टीवी की आवाज इतनी तेज कर दी कि पड़ोसियों को भी बच्ची की आवाज ना आ सके. घटना के बाद किशोर मौके से फरार हो गया. वहीं पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजनों के पहुंचने पर पीड़िता ने पूरी घटना को बताया.

परिजनों ने युवा किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने, मारपीट और SC/ST एक्ट के तहत दर्ज किया मामला. वहीं पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है और पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है. किशोर ने जब पूरी घटना को अंजाम दिया था, तब पीड़िता के परिजन काम पर घर से बाहर गए हुए थे. किशोर ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ गलत काम किया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + sixteen =