मेहनत और लगन के दम पर जल्द ही मुंबई में अपना आशियाना खरीदने जा रहीं हैं Uorfi Javed


Uorfi Javed कई बार यह खुलासा कर चुकी हैं कि उनके पिता उन्हें बहुत मारते थे, जबतक एक्ट्रेस अपने होश खो नहीं देती थीं तबतक उन्हें मारते रहते थे, जिसकी वजह से वह 17 साल की उम्र में ही घर से भागकर दिल्ली चलीं गईं थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में Uorfi Javed ने फिर खुलासा किया जा कि उन्हें बचपन से ही फैशन का बहुत शौक था, लेकिन पापा की इतनी मार की वजह से एक्ट्रेस सहम गईं थीं यहां तक की उन्हें सुसाइड के ख्याल भी आते थे, हालांकि उन्होंने फैसला किया और वह भागकर दिल्ली चलीं गईं।
Uorfi Javed ने यह भी बताया कि वह बिना पैसों के ही घर से भाग गईं थीं। वहां जाकर उन्होंने ट्यूशन पढ़ाया और साथ ही कॉल सेंटर में भी जॉब किया। फिर जब उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया तो वह अपनी मां को लेकर मुंबई आ गईं। मुंबई में आकर बहुत स्ट्रगल के बाद उन्होंने टेलीविजन में छोटे-मोटे रोल करने शुरू किए, और यहां से उनके करियर की एक नई शुरुआत होती गई।
टेलीविजन में छोटे मोटे रोल करने के बाद उर्फी कई टेलीविजन शोज में बतौर लीड भी नजर आईं। इसके बाद उन्हें बड़ा मौका मिला और वह बिग बॉस का हिस्सा बनीं, जिसके बाद तो उनकी पूरी किस्मत ही बदल गई। बिग बॉस से उर्फी को अच्छी खासी पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने अपने ड्रेसिंग स्टाइल पर काम करना शुरू कर दिया।


Uorfi Javed एक जानी-मानी फैशन आर्टिस्ट बन चुकी हैं, वह इंडस्ट्री के बड़े फैशन डिजाइनर की पार्टी में भी स्पॉट की जाती हैं। उर्फी की इंडस्ट्री के लोग भी खूब तारीफ करते हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस मुकाम पर पहुंच चुकीं उर्फी जल्द ही मुंबई में अपना आशियाना खरीदने जा रहीं हैं।









