Bareilly: ससुराल में रह रहे ननदोई पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया
Bareilly घरजमाई बनकर ससुराल में रह रहे ननदोई पर महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। जब वह शिकायत करने चौकी गई तो पुलिस ने सबूत के तौर पर छेड़खानी का वीडियो मांगा। इससे वह हैरत में पड़ गई और चौकी से लौट आई। इसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है।
बाकरगंज चौकी क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि पांच फरवरी को उसकी ननद की शादी हुई थी। तभी से ननदोई उनके घर में ही रह रहा है। शादी के कुछ समय बाद से वह उन पर बुरी नीयत रखता है।
उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी तो इसकी शिकायत सास और ननद से की। इन लोगों ने आरोप झूठा बताकर उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। अब ननदोई अक्सर छेड़खानी करता है लेकिन उसके खिलाफ शिकायत घर में कोई शिकायत नहीं सुनता। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी जाती है।

