उत्तर प्रदेश

Basti News: 9 गांजा तस्कर गिरफ्तार, तीन कुंतल 17 किलो गांजा बरामद

Basti News: नगर थाने की पुलिस और एन्टी व्हीकल थेफ्ट टीम  ने मुखबिर की सूचना पर फुटहिया चौराहे के पास नौ अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार उनके पास से तीन कुंतल 17 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 40लाख रुपए आंकी गई है। गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर आते थे और बस्ती सहित कई जनपदों में सप्लाई करते थे।

नगर थाने की पुलिस और एन्टी व्हीकल थेफ्ट टीम के संयुक्त प्रयास से नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे के टांडा रोड पर मुखबिर की सूचना नगर पुलिस द्वारा चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान टांडा के तरफ जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग हो रही थी। तभी डीसीएम, बोलेरो, बोलेरो कार की तलाशी में 8 बोरा गांजा पुलिस ने बरामद किया। गांजा तस्करों ने बताया कि हम लोग पटना बिहार से होकर टांडा अंबेडकरनगर जा रहे थे, जहां इसकी सप्लाई टांडा अंबेडकर नगर के व्यापारी अवधेश को करनी थी।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्करों ने तीन गाड़ियों डीसीएम, बोलेरो और कार में बोरों को अलग-अलग गाड़ियों के अंदर छुपापा था। बस्ती जनपद में यह कहां कहां गांजा बेचते हैं और कौन इनका गांजा खरीद रहा है उन लोगों की भी जांच की जा रही है। कुछ लोग चिन्हित भी किए गए हैं। जांच में मिलने पर उन लोगों के भी खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए आरोपी बिहार प्रदेश देवरिया कुशीनगर के रहने वाले हैं।

आरोपियों का नाम सुरेन्द्र गुप्ता पुत्र विश्वनाथ गुप्ता निवासी ग्राम खुदरा अहिरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, सुनील कुमार सिंह पुत्र तुफानी चौधरी निवासी ग्राम बरवा राजा पाकड थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, राज मोहन सिंह पुत्र कुवर सिंह निवासी ग्राम अहिरौलीदान थाना तराया सुजान जनपद कुशीनगर, रामेश्वर सिंह पुत्र राम जतन सिंह निवासी ग्राम अहिरौली दान थाना तराया सुजान जनपद कुशीनगर, सुरज कुमार पुत्र सुरेन्द्र राम निवासी ग्राम बरवाब्रीट

थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज (बिहार), धीरज कुमार शर्मा पुत्र लाल गर्वनर शर्मा निवासी ग्राम पकड़ी थाना कुचायकोट जनपद गोपालगंज, रवि भारती पुत्र सुधाकर भारती निवासी ग्राम जुडाबलपुर थाना भूरे जनपद गोपालगंज (बिहार), मुसाफिर भारती पुत्र सिंहासन भारती निवासी ग्राम जोडाबलपुर थाना भूरे जनपद गोपालगंज (बिहार), विपिन वर्मा पूत्र स्व. कुबेरनाथ निवासी ग्राम भिंगारी बाजार थाना खामपार जनपद देवरिया हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eleven =