Muzaffarnagar News: नाली विवाद को लेकर जबरदस्त मारपीट में एक व्यक्ति की मौत
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के रोनी हाजीपुर में नाली विवाद को लेकर जबरदस्त मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई अन्य लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रोनी हरजीपुर में आज सुबह नाली विवाद को लेकर दो पडौसियों के बीच हुई आपसी कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गयी। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों पडौसियों के बीच नाली विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी।
#चरथावल @muzafarnagarpol थाना क्षेत्र के रोनी हाजीपुर गांव में कुछ लोगों के बीच नाली के मामले को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढा और मारपीट शुरू हो गई। इसमें चालीस वर्षीय व्यक्ति सोनू पुत्र सिक्का की मौत हो गई। pic.twitter.com/lyffjCQeAx
— News & Features Network (@mzn_news) October 14, 2021
जिसके चलते आज फिर से ये दोनों एक दूसरे के सामने आ डटे और गाली गलौच के बाद मामला बढ़ जाने पर मारपीट की नौबत आ गयी जिसमें मारपीट में घायल रणवीर उर्फ छोटू की उपचार से पूर्व मौत हो गयी। दिन निकलने के साथ गांव में हुए आपसी विवाद व झगडे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची।
पुलिस ने रणवीर सहित सभी घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भिजवाया। लेकिन रणवीर ने उपचार से पूर्व ही दम तोड दियां पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की मौजूददगी मेंपंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

