उत्तर प्रदेश

Basti News: पैकोलिया थाना क्षेत्र में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Basti News:पैकोलिया थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर ने दिन दहाड़े पहले युवकों की अपने साथियों के साथ जमकर पिटाई की और फिर दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया. दरअसल, हिस्ट्रीशीटर पारस यादव ने अपने साथियों के साथ तौहीद और आरिफ पर जानलेवा हमला किया. विवाद स्थल से दोनों युवक मौके पर बाइक छोड़कर किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. 

हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों द्वारा मौके पर मिली बाइकों को तोड़फोड़ कर दिनदहाडे खुली मार्केट में जला दिया. इस क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर का आतंक इस कदर व्याप्त है कि कोई भी कुछ बोलने से कतराते दिखे.

घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची लेकिन तबतक हिस्ट्रीशीटर पारस यादव और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और हिस्ट्रीशीटर को दबिश देकर दबोच लिया.

पारस यादव  गिरफ्तार

घटना के बावत डीएसपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मिली तहरीर पर आरोपी पारस यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी साथियों की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है. पारस यादव और उसके साथियों द्वारा तौहीद और आरिफ जो बाइक से जा रहे थे, पहले इनको मारा पीटा गया और फिर इनकी गाड़ियों में आग लगा दी गयी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21263 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =