उत्तर प्रदेश

Banda News: पिता पर गला दबाकर हत्या का आरोप-17 वर्षीय बेटी का था प्रेम प्रसंग

Banda News:  नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ाकला से सामने आया है. बताया गया है कि यहां पर एक 17 साल की लड़की को एक 16 साल के लड़के से प्रेम हो गया था. प्रेम हो जाने के बाद लगभग 1 साल से लड़का लड़की एक दूसरे से मिलकर प्रेम संबंध बना रहे थे. बताया गया कि लड़की के पिता ने जब आपत्तिजनक स्थिति में उसे देखा तो वह गुस्से में आ गया.

संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप उसके ही पिता पर है. उसने हत्या के बाद शव को घर के पीछे दफन कर दिया. जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने नरैनी पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश के बाद लड़की के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इसमें लड़की की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई है.

आरोप है कि घर पहुंची लड़की को भाई और पिता ने मिलकर के रात के वक्त गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. पिता और भाई ने घर के पीछे हत्या करने के बाद दफन कर दिया.

मौत के बाद उन्होंने लोगों को लड़की द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी. यह स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो उसके परिजनों पर ही शक हुआ. सटीक जानकारी के बाद लड़की के शव को कब्र से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पुलिस ने खुलासा किया कि लड़की के पिता और भाई ने ह गला दबाकर हत्या की घटना की थी. वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की के शव को भी घर के पीछे दफन कर दिया था. 19 अप्रैल को रात के वक्त लड़की की गला दबाकर हत्या की गई थी. पूरे मामले में भाई और पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए SP अभिनंदन ने बताया कि लडक़ी के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि की गई. जिसके बाद म्रतक लड़की के भाई और पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + fifteen =