Basti News: बाइक पर घुमाने निकला था आरोपी, संगरिया गांव में 14 साल के एक युवक की हत्या गरदन रेतकर हत्या
Basti News कलवारी थाना क्षेत्र के संगरिया गांव में मिले किशोर के शव की पहचान उमर (14) के रूप में हुई है. वह सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना के खोरिया रघुवीर सिंह गांव का रहनेवाला था. पुलिस का दावा है कि पड़ोस की युवती पर बुरी नर रखने की वजह से उसकी हत्या की गई.
संगरिया गांव में बीते रविवार 14 साल के एक युवक की हत्या गरदन रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उमर के रूप में हुई है जो सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाना के खोरिया रघुवीर सिंह गांव का निवासी था. पड़ोसन पर बुरी नजर रखने के शक में उसकी हत्या की गई थी. इस हत्या का आरोप गांव के ही नजीरू नाम के युवक पर है.
ते शनिवार को नजीरु और अब्दुल्ला अपनी बाइक पर उमर को बस्ती घुमाने के बहाने निकला था. जब उमर शनिवार की देर रात तक घर नहीं लौटा तो उमर के घरवालों ने नजीरू के खिलाफ सिद्धार्थनगर के पथरा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था.
रविवार को जब बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला तो पुलिस जांच ने जुट गई. जांच के दौरान पुलिस ने मंडल के तीनों जनपदों के थानों में अपहरण या लापता की जितनी भी तहरीर पड़ी थी, उसकी जानकारी हासिल की. इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थनगर जिले के पथरा थाने की पुलिस से संपर्क किया. जहां पर 15 साल के एक युवक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था. जब शव की पहचान की गई तो अपहृत युवक के परिजनों ने अपने लड़के की पहचान की, वहीं हत्याकांड की सूचना के बाद सिद्धार्थनगर पुलिस एक्टिव हो गई और दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया.
पूछताछ में अभियुक्त अब्दुल्ला ने बताया कि उमर मेरी बहन से बार-बार मिलता और बात करता था. मैंने कई बार मना किया लेकिन वो नहीं माना. जिसके बाद मैंने सारी बात नजीरू को बताया और उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 29 अप्रैल को बस्ती घुमाने के बहाने उमर को बाइक पर बैठा कर ले गए

