Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चरथावल एव एसओजी टीम को मिली सफलता, अवैधशस्त्र फैक्ट्री जब्त, 6 शातिर किये गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना चरथावल पुलिस एवं एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री की गई जब्त किये तथा ०६ शस्त्र तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किये। कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र एवं शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये।

जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण एवं शस्त्र तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन  के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस व एस०ओ०जी० की संयुक्त टीम द्वारा खुसरोपुर रोड पर बन्द पडे भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०६ शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने/अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग स्थान बदल-बदल कर अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हैं व आस-पास के क्षेत्रो व जनपदों मे मांग के अनुसार ०५-१० हजार रूपये में अवैध शस्त्रों की सप्लाई करते है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण इकबाल पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम तितावी, गोपाल पुत्र रूला निवासी ग्राम बढीवाला थाना छपार, सुभाष पुत्र कालूराम निवासी ग्राम शाहपुर, इरफान पुत्र इनाम निवासी ग्राम कैली थाना दौराला जनपद मेरठ, गोपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नंगला अजडी थाना फलावदा जनपद मेरठ, जयपाल पुत्र भरतू निवासी ग्राम नंगली थाना दौराला जनपद मेरठ शामिल रहे।

भारी मात्रा में बने व अधनबे शस्त्र तथा उपकरण किये बरामद

जिसके कब्जे से २७ तमंचा मय ०५ जिंदा व १७ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ तमंचा मय ०४ जिंदा व २० खोखा कारतूस १२ बोर, ०२ पौनिया .३१५ बोर, १३ अधबने पौने १२ बोर, ०७ अधबने पौने ३१५ बोर, २१ अधबने तमंचे ३१५ बोर, ६२ अधबने तमंचे १२ बोर, ०१ हीरो स्पलेण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ एएल ८१३१, ०१ स्पलेण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १९ जे १८२६ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों का विवरण- १०२ छोटे बडे लोहे के गुटके, ०९ अधबने तमंचे की बोडी, ९० तमंचे की बोडी की पत्ति, ९९ स्प्रींग, १२ रिपट रोर्ड, १४ पीली धातु की पत्ति, ०९ लोहे की छोटी बडी पत्ति, ३२ छोटी बडी नाल लोहा १२ बोर, ९० नाल लोहा छोटी बडी ३१५ बोर, अधबने ट्रेगर व हैमर, ८० पट पेच, २५० लकडी की चाप, ३ सिंकन्जे, २० लोहा काटने के ब्लेड,०१ ब्रुश ०४ इंच, ०७ छोटी बडी लोहे की छैनी, ६० लोहे की डिब्बी,०२ कम्पास, ०९ छोटी-बडी लोहे की रेती

०१ डिब्बी बैल्डिंग रोड, ०३ पेच, ०१ प्लास, ०१ डिब्बी छोटे बडे बरमे, ०१ हथौडा, ०४ छोटी दृबडी लोहा काटने की आरी, ०१ इंचीटेप, ०२ लोहे के हैडिंल, ०१ गुनिया, ०२ गैस कटर नोजिल, ०१ लोहे की ठीया, ०३ हैण्ड ग्राण्डर, ०१ हैण्ड ड्रील मशीन बिजली, १० पीस लोहे की सरिया के टूकडे, ७० लकडी के गुटक, ४० ग्राण्डर के पत्थर घिसाई वाले, ०१ बल्ब मय होल्डर व तार, ०१ बल्ब स्टेण्ड, ०१ एमरजेन्सी लाईट, ०१ पावर ड्रील मशीन, ०१ हाथ वाली ड्रील मशीन, ०१ बैल्डिंग मशीन, ५०- ६० मीटर केबिल, ०१ पाईप कटर मशीन आदि बरामद की।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, व०उ०नि० रेशमपाल सिंह, उ०नि० कौशल गुप्ता, संजय कुमार, नितिन कुमार, प्रवेश कुमार, कर्मवीर सिंह, है. कां. महेंद्र सिंह, विनित कुमार, देवदर्शन, सचिन कुमार थाना चरथावल, है०का० वकार, कुलवन्त, कपिल तेवतिया, प्रशान्त कुमार, जितेंद्र कुमार एसओजी टीम, कां. अलीम एसओजी टीम, कां. संतोष कुमार थाना चरथावल मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =