Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रेलवे स्टेशन परिसर में मंदिर की नई आधारशिला की शुरुआत: महादेव मंदिर का भूमि पूजन

मुजफ्फरनगर। रेलवे परिसर में आज श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का भूमि पूजन वैदिक विधि से हुआ , मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर नई बिल्डिंग बन रही है इसी बिल्डिंग के निर्माण कार्य के बीच में प्राचीन श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर आ गया था

रेलवे के अधिकारियों से बात करके मुजफ्फरनगर सांसद वह केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान जी ने मंदिर कमेटी से बात करके मंदिर के लिए नई जगह रेलवे परिसर में ही दिलवा दी थी

आज उस कड़ी में मंदिर कमेटी ने विद्वान पंडितों के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में ही मंदिर की नई आधारशिला की शुरुआत शुभ मुहूर्त में विधि विधान के साथ भगवान श्रीगणेशजी, श्री विष्णुजी , और श्री लक्ष्मी जी, भगवान भोलेनाथ, मां दुर्गा, श्री विश्वकर्मा भगवान जी के पूजन के साथ नीवंभराई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है

नींव भराई के साथ मंदिर धीरे-धीरे आकार लेने लगेगा इस अवसर पर विद्वान पंडित श्री कृष्णानंद जी अन्य पुजारियों के साथ विधि विधान से मंत्रोच्चारण से पूजन कार्य संपन्न कराएं

मुख्य यजमान श्री राजेश कुमार,वे श्री शिवम गुप्ता सपत्नी उपस्थित रहे इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री घनश्याम भगत, महामंत्री दीपक भाटिया, शासकीय अधिवक्ता कमल कांत जी, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुनील सिंघल जी, विनोद ठाकुर ,एबीवीपी नेता पारस राजपूत, दीपक गुप्ता, रेलवे के वरिष्ठ अधिकागण वरिष्ठ पत्रकार ,अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे सभी ने मुजफ्फरनगर सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का मंदिर को स्थान दिलाने के लिए आभार प्रकट किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 4 =