उत्तर प्रदेश

भादर: 3.5 अरब रुपये की लागत से लगाया जाएगा सोलर पावर प्लांट

सोलर एनर्जी कारपोरेशन लिमिटेड इंडिया (सेकी) द्वारा 3.5 अरब रुपये की लागत से 50 केवीए (KVA) का सोलर पावर प्लांट (solar power plant) भादर में लगाया जाएगा। 250 एकड़ में लगने वाले इस प्लांट के क्षेत्र में पड़ने वाली निष्प्रयोज्य भूमि से किसानों को जहां अच्छा किराया मिलेगा वहीं क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। जल्द ही इस परियोजना का शिलान्यास होगा।

सोलर एनर्जी कारपोरेशन लिमिटेड इंडिया (SECI) की स्वतंत्र निदेशक के प्रयास से जनपद के भादर ब्लॉक (Bhadar Block)के कई गांवों में पड़ी गैर उपजाऊ जमीनों पर 50 केवीए के सोलर प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए लगभग 250 एकड़ भूमि का उपयोग किया जायेगा। परियोजना में उपयोग की जाने वाली जमीनों का अधिकांश भाग गैर उपयोगी है।

जिसमें खेती किसानी नहीं होती है। सोलर पावर प्लांट की स्थापना भादर ब्लाक के गाजीपुर, नगरडीह, इस्माइलपुर व कुछ अन्य गांवों में नदी किनारे पड़ी निष्प्रयोज्य भूमि पर की जाएगी। किसानों को इस भूमि का अच्छा किराया मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस परियोजना पर लगभग 3.5 अरब रुपए खर्च होंगे।

सोलर एनर्जी कारपोरेशन लिमिटेड इंडिया की स्वतंत्र निदेशक रश्मि सिंह ने बताया की इस परियोजना को स्थापित करने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कोविड-19 के चलते कुछ समस्याएं आ गई थी। ऊर्जा मंत्री एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को दूर कर लिया गया है। डीपीआर बनवाकर भिजवाया जा रहा है। जल्द ही इस परियोजना का शिलान्यास होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 8 =