फिल्मी चक्कर

‘भारत’ का पोस्टर जारी

सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘भारत’ का आज तीसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. भारत के रूप में सलमान खान के दो अलग-अलग लुक के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के बाद, तीसरे पोस्टर में फिल्म की मैडम सर उर्फ़ कैटरीना कैफ से इंट्रोडक्शन  करवाया गया है.बताया जा रहा है कि ‘भारत’ में सलमान एक व्यक्ति की 6 दशक की जिंदगी दिखाएंगे. इसी सफरनामा चलते सलमान खान केछह अलग-अलग लुक में नजर आएंगे. इससे पहले, निर्माताओं ने टीजर के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया था जिसमें फिल्म के पहलुओं की झलक से रूबरू करवाया गया था.भारत की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बेटे द्वारा अपने पिता को किये गए वादे पर आधारित है. फ़िल्म में सलमान और कैटरीना के साथ-साथ तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल है.अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/BwWFCMrl2MF/?utm_source=ig_embed

पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने ट्वीट किया,”और फिर हमारी ज़िंदगी में आई ‘मैडम सर’ #KatrinaKaif #BharatKaJunoon” . फ़िल्म के इस नए पोस्टर में मूंछें और हेडलाइट हेलमेट पहने हुए सलमान के साथ 70 के दशक की याद दिला रहे हैं. पोस्टर में सलमान के साथ-साथ, पैंट और सफेद शर्ट में कैटरीना कैफ भी नज़र आ रही हैं, जो बेहद खूबसूरत दिख रही है.बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में लेकर आने वाले हैं. आने वाले समय में उनकी 7 बड़ी फिल्में आने वाली हैं. अगले 3 सालों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए बॉलीवुड के ‘भाईजान’ सलमान खान पूरी तर तैयार हैं.सलमान खान की फिल्म भारत इस साल ईद पर रिलीज हो रही है.

इस फिल्म का पहला पोस्ट में सलमान का लुक शानदार लग रहा है. इस पोस्टर के साथ सलमान खान ने फिल्म का एक डायलॉग भी लिखा है- ‘जितने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में है, उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी ज़िंदगी रही है.’

Jitne safed baal mere sar aur dhaadi mein hain, usse kahin zyada rangeen meri zindagi rahi hain! #BharatBharat Ali…

Posted by Salman Khan on Sunday, April 14, 2019

सलमान खान की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भारत’ उनके साथ-साथ कटरीना कैफ, तब्बू और दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं. ये वही फिल्म है, जिसमें पहले प्रियंका चोपड़ा लीड रोल निभा रही थीं, लेकिन उनकी विदाई के बाद कटरीना कैफ ने इस फिल्म में उनकी जगह ले ली थी. अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 5 जून को रिलीज होगी.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *