फिल्मी चक्कर

स्टेज शो के दौरान Bhojpuri Star Pawan Singh पर हुआ हमला 

Bhojpuri Star Pawan Singh पर Ballia में स्टेज प्रोग्राम के दौरान पत्थर से हमला हुआ है. बता दें गाने की फरमाइश को लेकर भीड़ में से अज्ञात युवक ने पत्थर फेंका है. पत्थर पवन सिंह के गाल पर लगा है. जिसके बाद Bhojpuri Star Pawan Singh ने स्टेज पर से हमलावर को सामने आने की चुनौती दी.

घटना के बाद भगदड़ मच गया. इस दौरान स्टेज से उतर कर बाउंसर भीड़ के पीछे भागे. साथ ही हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा. घटना नगरा क्षेत्र के निकासी गांव की है. जहां भोजपुरी स्टार पवन सिंह स्टेज प्रोग्राम दे रहे थे.

स्टेज शो कर रहे Bhojpuri Star Pawan Singh के चेहरे पर एक बड़ा पत्थर लगा था, लेकिन अच्छी बात यह रही कि पवन सिंह गंभीर रूप से घायल नहीं हुए. जानकारी के मुताबिक, भीड़ में मौजूद ही किसी शख्स ने उनपर पत्थर फेंका है. इस घटना के बाद पवन सिंह मंच से नीचे उतरे और मामला शांत होने के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20916 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 11 =