वैश्विक

फूड डिलीवरी एप Swiggy को लेकर हंगामा, हिंदूफोबिक बताकर अभियान

फूड डिलीवरी एप Swiggy को लेकर  होली पर  हंगामा खड़ा हो गया है. होली पर्व पर Swiggy के एक बिलबोर्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों में आक्रोश देखा गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर स्विगी को हिंदूफोबिक बताकर अभियान चलाया. लोगों के भारी विरोध के बाद स्विगी के अंडे के विज्ञापन बिलबोर्ड को हटा लिया गया है.

इस विज्ञापन में कहा गया है, ‘ऑमलेट – सनी साइड-अप – किसी के सर पर. बुरा मत खेलो. इंस्टामार्ट से होली के लिए आवश्यक सामान प्राप्त करें.’ इस मामले पर Swiggy की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, एक सूत्र ने ‘न्यूज एजेंसी’ से कहा, ‘विज्ञापन बैनर केवल दिल्ली-एनसीआर में लगे थे और अब हटा दिए गए हैं.’ विज्ञापन लगाए जाने के तुरंत बाद कई लोगों ने हैशटैग ‘हिंदूफोबिक स्विगी’ के साथ ट्वीट किया. ट्वीट में लोगों ने खाना डिलीवर करने की सुविधा प्रधान करने वाली कंपनी (स्विगी) का बहिष्कार करने का आग्रह किया है.

इस विज्ञापन पर Swiggy के खिलाफ सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. अखिल भारतीय साधु समाज के सदस्य और कच्छ संत समाज के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा, “अरे @ swiggy, हिंदू त्योहारों पर चुनिंदा ज्ञान देना ठीक नहीं है. आपकी होली रील और बिलबोर्ड होली के बारे में गलत धारणा बना रहे हैं. आपको माफी मांगनी चाहिए और इसके खिलाफ कदम उठाने चाहिए.”

वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने भी आपत्ति जताते हुए लिखा, “अरे Swiggy , आप ईद/क्रिसमस पर समान ज्ञान क्यों नहीं देते? सर तन से जुदा गिरोह से डरते हैं? चूंकि आप विविध समुदायों की सेवा करते हैं, इसलिए आपके लिए यह महत्वपूर्ण है कि आप सभी धर्म का सम्मान करना सीखें. अपने होली विज्ञापनों को हटा दें.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 7 =