फिल्म ‘भूत पुलिस’ का हुआ मुहूर्त, पहला पोस्टर भी लॉन्च
कोरोना वायरस महामारी की वजह से देशभर में लगभग छह महीने लॉकडाउन रहा, अब अनलॉक का प्रोसेस जारी है. इस अनलॉक में फिल्मों की शूटिंग के लिए छूट पहले ही मिल चुकी है और तमाम कलाकार अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में जुट गए हैं.
अक्षय कुमार फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं. अब कई अन्य कलाकार फिल्मों की शूटिंग में जुटे हुए हैं जिनमें सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी शामिल हैं.
https://twitter.com/sidkannan/status/1323881421061062662?s=20
दरअसल, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की नई फिल्म ‘भूत पुलिस’ का मुहूर्त हुआ और इस मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर भी लॉन्च किया गया.
इसे अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर और इसके मेकर्स ने शेयर किया है. करीना कपूर खान ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,”न्यू नॉर्मल इज पैरानॉर्मल.”
यानी नए सामान्य हालात पहले बहुत ज्यादा सामान्य हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की टीम को शुमभकामनाएं भी दी.करीना ने लिखा,”गुड लक गायज… इसे खत्म करो.”
वहीं, अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम फिल्म का पोस्टर और मुहूर्त शॉट लिखा हुआ क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की. इस क्लैप बोर्ड पर फिल्म और डायरेक्टर का नाम और आज की तारीख लिखी हुई है. अर्जुन कपूर ने इसे शेयर करते हुए लिखा,”न्यू नॉर्मल इज पैरानॉर्मल.”

