फिल्मी चक्कर

हुमा कुरैशी ने जताई सोनू सूद के प्रधानमंत्री बनने की इच्छा…

हाल में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी अपनी इच्छा जताई कि सोनू सूद देश के प्रधानमंत्री बने. हुमा कुरैशी की इस इच्छा को देखकर वह ब्लशिंग कर रहे हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,”ये थोड़ा ज्यादा हो गया. उनसे ये सुनना अच्छा लगा. अगर वह सोचती है कि मैं इस सम्मान के लायक हूं तो मुझे कहना होगा कि मैंने कुछ अच्छा किया होगा. हालांकि, मैं उनसे सहमत नहीं हूं. मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत सक्षम प्रधानमंत्री हैं. इसमें उम्र भी मायने रखती है.”

सोनू सूद ने आगे कहा,”मुझे लगता है कि मैं इस तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए बहुत छोटा हूं. हां, मैं जानता हूं कि राजीव गांधी जी 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे. लेकिन वे बहुत खास परिस्थितियां थीं. और वह प्रतिष्ठित राजनेताओं के परिवार से आते हैं जबकि मुझे कोई अनुभव नहीं है.” 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

सोनू सूद को लगता है कि उनके नेता बनने का मुद्दा जरूरी नहीं. उन्होंने कहा,”वहां ऐसे लोग हैं जो मेरे काम करने के लिए वहां जाने के विचार को पसंद नहीं करते हैं. मैं नहीं चाहता कि वे परेशान हों. मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं सिर्फ अपना काम करूं. मैं एक अभिनेता के रूप में अपनी जगह का एन्जॉय कर रहा हूं और अब आम आदमी के कष्टों का हिस्सा हूं.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 14 =