खेल जगत

ओलंपिक में भारत के मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका: मुक्केबाज पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में हारीं

ओलंपिक में भारत के मेडल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. भारतीय महिला मुक्केबाज पूजा रानी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें इस मुकाबले में चीन की किआन ली के हाथों 0-5 से शिकस्त मिली. पूजा ओलंपिक में पदक हासिल करने से एक कदम दूर थीं, लेकिन चीनी खिलाड़ी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. 

किआन ने उन्हें एकतरफा मुकाबले पराजित कर दिया और पूजा के हार के साथ ही उनसे पदक लाने की उम्मीद धूमिल हो गई. किआन पहले राउंड से ही पूजा पर हावी रहीं और उन्होंने पांचों जजों को तीनों राउंड में काफी प्रभावित किया. किआन को पांचों जजों ने तीनों राउंड में 10-10 अंक दिए. पूजा को पहले दो राउंड में पांचों जजों से नौ-नौ अंक मिले जबकि तीसरे राउंड में एक जज को छोड़कर अन्य चार ने उन्हें नौ-नौ अंक दिए और एक एक जज ने आठ अंक दिए. 

पूजा का यह पहला ओलंपिक था और अपने डेब्यू ओलंपिक में ही वह पदक हासिल करने से एक कदम दूर थीं. अगर वह यह मुकाबला जीत जातीं तो देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लेतीं. रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता किआन पहले राउंड से ही पूजा पर हावी रहीं. पूजा के पास एमसी मैरीकोम, विजेंदर सिंह और लवलीन बोर्गोहेन के बाद मेडल वाली चौथी ऐसी मुक्केबाज बनने का अवसर था, जिससे वे चूक गईं.

भारतीय मुक्केबाजी के लिये शनिवार का दिन निराशाजनक रहा जिसमें दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) प्री क्वार्टर फाइनल में सुबह रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1 . 4 से हार गये. शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघाल का यह पहला ओलंपिक था और उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − eighteen =