उत्तर प्रदेश

बिजनौर : रुपयों को लेकर पति ने किन्नर पत्नी की गोली मारकर कर दी हत्या

बिजनौर : पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों की एक सात साल की बच्ची थी, जिसका रो रोकर बुरा हाल है। आरोपी पति ने दूसरी शादी कर ली, जिसके बाद से आरोपी, उसकी किन्नर पत्नी और दूसरी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा हो रहा था। झगड़े के साथ-साथ किन्नर पत्नी अपने पति सद्दू को दिए हुए 15 लाख रुपए भी मांग रहे थे।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि 15 लाख रुपए सद्दू ने अपनी किन्नर पत्नी से ले रखा था, जिसको लेकर कल रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी झगड़े से नाराज होकर आरोपी पति ने अपनी किन्नर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।

पुलिस हत्या आरोपी को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। साथ ही पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + two =