Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार व्यक्ति की मौत

ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची थाना ककरौली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी अमीर आलम पुत्र सहदा हसन अपनी बाईक से अपने गांव लौट रहा था की किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में लेकर गम्भीर घायल कर दिया ।

आस पास से गुजर रहे ग्रामीणों एंव वाहन चालकों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देकर १०८ की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई । डॉक्टरों ने मृतक के शव को मोर्चरी भेज पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी जिस पर परिजनों सहित पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी हासिल करते हुए अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =