News
खबरें अब तक...

समाचार

पालिथीन के खिलाफ चलाया अभियान6 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की टीम के द्वारा पाॅलिथीन अभियान चलाकर ८७ किलो पॉलिथीन जब्त गई एवं शहर में लगे अवैध होर्डिंग पर भी नगरपालिका का अभियान चला। जिसमें अवैध होर्डिग्स को हटाया गया। इस दौरान टीम में अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह ,नगर स्वास्थ्य अधिकारी रविंद्र सिंह राठी, कर अधीक्षक आर डी पोरवाल, राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक उमाकांत शर्मा आदि व नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

गंगनहर में कार गिरी, एक की मौत1 Min 11 | 2 Min 10 |
पुरकाजी। थाना क्षेत्र में धमात गांव के पास देर रात करीब दो बजे हरियाणा के पलवल निवासी चार दोस्त कार से हरिद्वार जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि चालक को नींद आने से कार नहर में समा गयी जिसमें दो युवक किसी प्रकार तैरकर नहर से बाहर निकल आये जबकि कार सवार अनिल व भरत नहर में डूब गये। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस व गौताखोर टीम द्वारा नहर में डूबे युवकों की तलाश के दौरान अनिल निवासी बहडौला को मृतक अवस्था में बाहर निकाल लिया गया जबकि उसके एक अन्य साथी भरत का अभी कुछ पता नहीं लग पा रहा है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के पलवल जनपद के गांव फुलवाडी निवासी मोहित, गांव बहडोला निवासी अनिल तथा कुशलपुर निवासी अनुज तथा भारत बीती शाम ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर पलवल से हरिद्वार घूमने के लिए निकले। बताया जा रहा है कि जब वह मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव धमात से आगे निकले, तभी रात करीब २ः०० बजे उनकी कार चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण हादसे के तहत गड्ढे में गिरकर उछलने के बाद गंगनहर में जा गिरी। मोहित तथा अनुज तो किसी प्रकार समय रहते बाहर निकल आए, मगर अनिल और भारत कार में ही रह गए। गंगनहर से बाहर निकले मोहित और अनुज ने वहां से गुजर रही कारों को रोकने का प्रयास किया, मगर देर रात का मामला होने के चलते किसी ने उनकी मदद नहीं की।
आज सुबह दोनों दोस्तों ने लोगों की सहायता से पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुरकाजी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि कार के साथ पानी में डूबे एक युवक अनिल निवासी गांव बहडोला जनपद पलवल का शव कार में ही पड़ा मिला, जबकि दूसरा युवक भरत अभी भी लापता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लापता युवक की तलाश की जा रही है जिसके लिए पुलिस व गौताखोर टीम पूरी मशक्कत के साथ लगी हुई है। एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ सदर व इंस्पैक्टर पुरकाजी पंकज त्यागी आदि की मौजूदगी में नहर में डूबे युवक की तलाश जारी है। वहीं दूसरी ओर युवक हादसे में युवक अनिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हरियाणा निवासी परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही पुरकाजी के लिए रवाना हो गये।

हादसे में मौत5 Min 2 |
ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची थाना ककरौली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर शाम ककरौली थाना क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी अमीर आलम पुत्र सहदा हसन अपनी बाईक से अपने गांव लौट रहा था की किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में लेकर गम्भीर घायल कर दिया । आस पास से गुजर रहे ग्रामीणों एंव वाहन चालकों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देकर १०८ की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई । डॉक्टरों ने मृतक के शव को मोर्चरी भेज पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी जिस पर परिजनों सहित पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी हासिल करते हुए अपनी जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

साईकिल सवार की दुर्घटना मे मौत
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा निवासी करीब 40 वर्षीय सुशील पुत्र धर्मसिह साईकिल द्वारा शिव चैक के समीप किसी काम से आ रहा था कि साईकिल सवार सुशील जैसे ही रूडकी रोड स्थित अभिनन्दन पैलेस के समीप पहंुचा कि इसी बीच वह मुजफ्फरनगर की और से तेजगति व लापरवाही के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। सुबह करीब छह बजे हुए सडक हादसे पर कुछ अन्य वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पैक्टर सिविल लाईन हरसरन शर्मा व कच्ची सडक चैकी प्रभारी सुरेन्द्र राव मय फोर्स के मौके पर पहंुचे। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरन्त ही उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन गंभीर चोटो के कारण उसने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया। जिसे जिला चिकित्सालय के डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त रामपुर तिराहा निवासी सुशील के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस दुखद हादसे की सूचना दी। जैसे ही परिजनो को यह दुखभरी खबर मिली तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण जिला चिकित्सालय पहंुचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दौरान सुशील की साईकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि परिजनो की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। ताकि आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

हादसों मंे कई घायल
मुजफ्फनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर की बकरा मार्किट निवासी करीब 50 वर्षीय अमरनाथ पुत्र नानक नई मन्डी की चैडी सडक के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने एम्बूलैन्स की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया। एक अन्य सडक हादसे के तहत मोमीन आलम पुत्र महमूद हसन निवासी खोजा नंगला बाईक द्वारा किसी काम से जाते वक्त थाना सिविल लाईन के बढेडी फाटक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। शाहपुर के गंाव पलडा निवासी संदीप बाईक द्वारा बुढाना के विज्ञाना से लौटते वक्त सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।

जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गांव आखलौर खेडा निवासी रमेश नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराये परिजनो ने आनन-फानन मे ही युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया।

 

आरओ मशीन का किया उद्घाटन7 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी ने १४ वित्त आयोग द्वारा लोहिया बाजार वार्ड नंबर ३८ में ठंडे पानी की आरो मशीन का उद्घाटन किया लोहिया बाजार के व्यापारियों द्वारा हर्ष जताया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा इस तरह की मशीनें लगने से आने जाने वाले राहगीरों को एवं लोहिया बाजार के व्यापारियों को शुद्ध पानी मिल सकेगा आगे पालिका अध्यक्ष ने कहा पानी भगवान का दिया गया हम लोगों को वह अनमोल तोहफा है इसके लिए भगवान का जितना चाहे शुक्र अदा करें कम है हम सभी लोगों का कर्तव्य बनता है पानी की बचत करें ताकि आने वाली जनरेशन को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े लोहिया बाजार के व्यापारियों द्वारा पालिका अध्यक्ष का फूल मालाओं से एवं पालिका अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगाकर धन्यवाद किया गया इसके बाद पालिका अध्यक्ष नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज पहुंची वहां पर लगाए गए सीसी कैमरा का निरीक्षण किया और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए आने वाले एग्जाम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी सीसी कैमरा की मदद से एग्जाम अच्छी तरह से संपन्न कराए और एग्जाम के समय है बच्चे पर नजर रखी जाए की बच्चा किसी तरह की कोई नकल तो नहीं कर रहे है इसके बाद पालिका अध्यक्ष शिव चैक पर लगाए गए ठंडे पानी की आरो मशीन पर पहुंची और वहां पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए की जैसे सफाई आज यहां की है रोज ऐसे ही रहनी चाहिए पानी की मशीन के पास नगरपालिका की मार्केट है जब दुकानदारों को सूचना मिली पालिका अध्यक्ष आई है वह लोग भी पालिका अध्यक्ष का धन्यवाद करने के लिए वहां पर पहुंचे पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाई गई ठंडे पानी की आरो मशीन के लिए पालिकाध्यक्ष का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और वहां पर एक बेंच बनवाने के लिए कहा पालिका अध्यक्ष ने तुरंत संबंधित कर्मचारी को निर्देश दिया कि यहां पर एक बेंच बनवा दी जाए सभी नगरपालिका के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ पड़े इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद अमित कुमार बॉबी पूनम शर्मा हनी पाल राहत सरफराज बड़े बाबू पूरन चंद लिपिक विजेंद्र सिंह विकास संजय एसके बिट्टू नगरपालिका के दुकानदार एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे

नशीले पदार्थ सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद भर मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि जनपद मे कुछ स्थानो पर नशीले पदार्थो के कारोबार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जीरो ड्रग्स अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस को अच्छी-खासी सफलता मिली है। जनपद पुलिस ने बीते दिनों करीब डेढ करोड के नशीले पदार्थ सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने पे्रसवार्ता कर इसकी विस्तृत जानकारी दी थी ।पुलिस ने नशे के कारोबार से जुडे आरोपियो को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी के इस अभियान के अन्र्तगत शहर कोतवाली क्षेत्र की खालापार चैकी पर तैनात सब इंस्पैक्टर सुनील शर्मा ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान आरोपी शमीम पुत्र अब्दुल वहीद को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

चैकिंग अभियान से मचा हडकम्प8 Min 4 |
मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदनी चैक पर थाना प्रभारी हरशरण शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई रामपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ अमन चैन कायम रखने के लिए एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव के दिशा निर्देशन पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें दर्जनों वाहनों की व्यक्तियों की तलाशी ली गई जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

 

टीबी रोगी खोज व जागरूकता अभियान 17 से
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग अब उन लोगों के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूक करेगा, जो पहले खुद टीबी रोग से ग्रसित रह चुके हैं और नियमित दवा के सेवन से अब एकदम स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। विभाग ने इन्हें टीबी चैम्पियन का नाम दिया है। जनपद में यह लोग एक तरीके से एम्बेसडर के रूप में काम करेंगे। मुजफ्फरनगर में ८-१० टीबी चैम्पियन चुने जाएंगे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. लोकेश गुप्ता ने बताया संयुक्त निदेशक, क्षय रोग डा. संतोष गुप्ता ने प्रदेश के सभी जिला क्षय रोग अधिकारियों को टीबी चैम्पियन चयन करने के संबंध में पत्र जारी कर दिशा निर्देश दिये हैं। पत्र में कहा गया है कि समाज में टीबी रोग के संबंध में लोगों को जागरूक करनें में टीबी चैम्पियन बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। यह लोग अपने अनुभवों से लोगों को रूबरू कराएंगे और बताएंगे कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। कोई भी टीबी का मरीज नियमित दवा के सेवन और पोषण से पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है जैसे कि वह हुए हैं। इस रोग को मात दे चुके चैम्पियन द्वारा सही तरीके से अपनी बात रखने से टीबी रोगियों के प्रति भेदभाव भी कम होगा। उन्होंने बताया वर्तमान में १२ जनपदों में टीबी चैम्पियन द्वारा जनपद टीबी फोरम में प्रतिभाग, उपचार, सपोर्टर तथा सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान में कार्यकर्ता के रूप में योगदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में तीन से पांच टीबी चैम्पियन का चयन किया जाएगा। चयन में टीबी फ्री ब्लाक को प्राथमिकता दी जाएगी। चैम्पियन को किसी भी तरह का मानदेय भुगतान नहीं किया जाएगा।
डा. लोकेश गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी चैम्पियन का चयन किया जाना है। यह टीबी रोगियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि शासन स्तर पर पांच टीबी चैम्पियन के चयन की बात कही गयी है, लेकिन जनपद में ८ से १० चैम्पियन नियुक्त किये जाएंगे। यह सभी जागरूकता कार्यक्रम में बहुत ही उपयोगी साबित होंगे।
उन्होंने बताया देश को २०२५ तक टीबी रोग से मुक्त करने के लक्ष्य के साथ १७ फरवरी से सघन टीबी रोगी खोज अभियान (एक्टिव केस फांइडिंग) शुरू हो रहा है। यह अभियान २९ फरवरी तक चलेगा। इसके लिए ११७ टीम गठित की गयी हैं । एक टीम में तीन सदस्य रहेंगे। गठित ११७ टीम ४१९१९ घरों में जाकर टीबी रोगी खोजेंगी। अभियान में करीब दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है। १९ सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं।
मोरना, पुरकाजी, भोकारेडी, चरथावल, खतौली, जानसठ, सिमरती, संबलहेड़ा गांव में यह अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा।
सन् २०१७ से शुरू हुआ था टीबी रोगी खोज अभियान
डा. लोकेश गुप्ता ने बताया सरकार ने अगस्त सन् २०१७ से टीबी रोगी खोज अभियान शुरू किया था। तब से यह अभियान समय-समय पर चलाया जाता है। उन्होंने कहा अभियान से फैली जागरूकता का ही नतीजा है कि जनपद में टीबी के रोगी इलाज के लिए आने लगे हैं। उन्होंने बताया जनपद में अगस्त २०१७ में चलाए गये अभियान में ४१ रोगी मिले। मार्च २०१८ में ३९ रोगी, जून २०१८ में ३२ रोगी, सितम्बर २०१८ में ४३ रोगी, जनवरी २०१९ में २३ रोगी, जून २०१९ में ३६ रोगी, अगस्त २०१९ में ६५ रोगी मिले। अब तक चलाए गये अभियानों में ४०७ रोगी घरों से खोजे गये।

प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। गांधी पालीटेक्निक में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद समारोह का समापन हो गया। बैडमिंटन एकल में ज्योति तथा टेबिल टेनिस में देव चैधरी विजेता रहे। शास्त्री हाउस को ८३ प्वाइंट्स के साथ विजेता घोषित किया गया।
बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में ज्योति तथा शैफाली कोठारी, टेबिल टेनिस एकल छात्र वर्ग में देव चैधरी तथा आलोक कुमार यादव, छात्रा वर्ग में शैफाली कोठारी एवं ज्योति विजेता एवं उप विजेता रहे। टेबिल टेनिस डबल्स में आलोक कुमार यादव एवं समीर धीमान विजेता रहे। छात्रा वर्ग में ज्योति व स्वाति विजेता बनी। चैंपियनशिप में शास्त्री हाउस विजेता तथा आजाद हाउस उप विजेता रहा। दौड़, ऊंची कूद, गोलाफेंक आदि प्रतियोगिताओं के अंकों के आधार पर विशाल राठौर चैंपियन बने, जबकि छात्रा वर्ग में नीशू पाल विजेता रही। प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने विजेताओं को पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में राजेंद्र शर्मा, बृजेंद्र, आरके वर्मा, इशिता शर्मा, मनोज कुमार, अंकित सिंह, सचिन कुमार कश्यप, आरके मोघा, बबीता देवी, नरेंद्र पाठक आदि का सहयोग रहा।

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी शानदार प्रस्तुति
मुजफ्फरनगर। अनस नसीर इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने फैशन शो में भी भाग लिया।
कृष्णापुरी स्थित कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। छात्राओं ने फैशन शो में बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रबंधक हाजी जमीर अहमद ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से ही विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है। मुख्य अतिथि हाजी जिया सिद्दीकी ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को तालीम दिलाना जरूरी है। बिना शिक्षा के बच्चों का भविष्य अधूरा है। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर शादाब व मिस फ्रेशर इकरा रहे। निर्णायक बिनिश, चमन व राजीव राणा रहे। अर्शी, राबिया, शुमाइला, शबनूर, सालेहा, कशिश, बुशरा, माहींन, लाइबा, अनम, सबा, मंतशा, अलीशा, सानिया, तानिया, हुमैरा, शादाब, कैफ, समीर, मुजययना, गुलफिशा, आयशा, गुड़िय़ा, गुलनाज, मुस्कान, नाजमीन व सादिया के प्रोग्राम सराहे गए। प्रिंसिपल नेहा नसीर, शमा सिद्दीकी, गुलफ़ाम अहमद, अनस नसीर, शादा नसीर, शुमाइला, शीबा, गुलाफ्शां, अलीना, ईशा, मीनू, रुबीना, मिथलेश, विपिन, मोनिका व अन्नपूर्णा आदि मौजूद रहे।

स्कूली वाहनो की जांच की
मुजफ्फरनगर। संभागीय परिवहन विभाग अधिकारी विनित मिश्रा के द्वारा आज खतौली पहुंचकर स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ा तथा ऐसे वाहन जो मानकों की अवहेलना कर नौनिहालों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की एआरटीओ विनित मिश्रा के द्वारा आज चलाए गए चैकिंग अभियान में एक पब्लिक स्कूल खतौली के ९ वाहनो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए स्कूल कैम्पस में ही उक्त वहानों के चालान किए विदित हो कि एआरटीओ विनित मिश्रा ने यह पहले ही सभी स्कूलों के प्रबंधको को अवगत कराया था कि सभी स्कूल प्रबंधक अपने स्कूली वाहनों की फिटनेस व रेगुलर चेकिंग करा लें तथा सभी मानक पूरा करके रखे लेकिन कुछ स्कूल प्रबंधको के द्वारा एआरटीओ के आदेश ना मानकर अपनी मन मानी कर रहें थे इसी को लेकर आज एआरटीओ मिश्रा के द्वारा खतौली क्षेत्र में सख्त अभियान चलाया गया ओर बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई तथा स्कूली वहानों के लिए निर्धारित मानक का उल्लंघन कर बिना फिटनेस, बिना परमिट, पंजीयन, परमिट ना होने पर भी बड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी तथा कहा कि अपने स्कूली वहानों के पूरे मानक पूरा करले एआरटीओ विनित मिश्रा की इस कार्यवाही से सभी स्कूल प्रबंधको में अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया।

कार, स्कूटी सहित चार दबोचे11 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने हाईवे पर हंगामा करने वाले चार शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाईन सभागरार म ेआयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारों को जानकारी देेते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते बाईकर्स गैंग द्वारा की जाने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की रैण्डम चैकिंग के लिए चल रहे अभियान के तहत एसओ मंसूरपुर मनोज कुमार चाहल ने पुलिस टीम के साथ पुलिस चैकी राखी पब्लिक स्कूल पर सख्ती के साथ चैकिंग अभियान चलाया।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि चैकिंग के दौरान करीब 11 बजे शाहपुर की और से आने वाले वाहनो की तलाशी ली गई। इस दौरान होण्डा अकोर्ड कार मे सवार बदमाशों को पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर आरोपियो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर डाली। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए नवीन कुमार पुत्र नानकचन्द पुराना विजयनगर थाना विजयनगर गाजियाबाद, अमित शर्मा पुत्र योगेन्द्र शर्मा नि० ग्राम डूंगरा जाट थाना जहांगीराबाद बुलन्दशहर हाल पता अकबरपुर बहरामपुर गली नं० ६ बुद्ध विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद, उदय सिंह उर्फ करन उर्फ लाला पुत्र प्रताप सिंह नि० ४०६ ग्रीन होटल के पास अपार्टमेन्ट ग्रीन बेल्ट ग्राम बहरामपुर थाना विजयनगर, सचिन पुत्र जसवन्त नि० गौशाला फाटक गऊपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद बताया जिनसे ०२ तमंचा ०३ जिन्दा कारतूस ०१ खोका कारतूस ३१५ बोर, ०२ चाकू, ०४ फर्जी आधार कार्ड, ०२ तार कटर व पाना चाबी, ०६ मोबाइल फोन, १००० रुपये नगद, छह बैटरी, ०१ होण्डा अकोर्ड गाडी फर्जी नम्बर प्लेट, ०१ स्कूटी एक्टिवा बरामद किया।अभियुक्तों को पकडने वाली टीम मे थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल, सब इंस्पैक्टर योगेन्द्र सिह, सब इंस्पैक्टर ओमप्रकाश सिह,है.का.विनोद कुमार,है.का.हाशिम रजा, का.परमवीर, का.अरविन्द कुमार,का.अनुज कुमार,का.मनोज कुमार शामिल रहे। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त अभियुक्तों ने 29 सितम्बर 2019 को नई मंडी के जानसठ रोड स्थित कृषि दवाई फैक्ट्री से बैटरे व सामान चोरी किया था।

‘‘एक्जम्पलेरी लीडर इन एजूकेशन इन इंडिया’’ अवार्ड से सम्मानित किया12 Min |
मुजफ्फरनगर। अहमदाबाद (गुजरात) स्थित होटल प्राइड प्लाजा इंटरलेशनल, बोडकदेव में आयोजित 8वें नेशनल एजूकेशन एक्सीलेंस सम्मिट एवं तीसरे एशिया पैसिफिक एजूकेशन एण्ड टैक्नोलोजी अवार्डस 2020 कार्यक्रम में श्रीराम गुु्रप आॅफ काॅलेजेज के संस्थापक चेयरमेंन डाॅ0 सुभाष चन्द्र कुलश्रेष्ठ को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय योगदान के लिये ‘‘एक्जम्पलेरी लीडर इन एजूकेशन इन इंडिया’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाॅ0 कुलश्रेष्ठ को यह अवार्ड श्री धवल रावल, प्रेजीडेंट, एसोचैम गुजरात, डाॅ0 पी0 मन्नार जवाहर, कुलपति, टैक्नोलाॅजी यूनिवर्सिटी कोयम्बटूर, श्री जितेन्द्र दास, डायरेक्टर, फोर स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली एवं श्री भूपेन्द्र पटेल विधायक के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
अहमदाबाद (गुजरात) स्थित होटल प्राइड प्लाजा इंटरनेशनल, बोडकदेव में एसोचैम, एजूकेशन पोस्ट एवं नाॅलेज चैम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में तीसरे एशिया पैसिफिक एजूकेशन एण्ड टैक्नोलोजी अवार्डस 2020 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवार्ड्स कार्यक्रम में ‘‘इंडस्ट्री 4.0: द न्यू चैलेंज फाॅर यूनिवर्सिटी करीकूलम’’ विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।
सर्वप्रथम सम्मिट में पधारे डाॅ0 जितेन्द्र दास डायरेक्टर, फोर स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली एवं श्री अरविन्द पासे, एडिटर-एजूकेशन पोस्ट आदि अतिथिगणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात् अवार्ड्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमेंन डाॅ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ को ‘‘एक्जम्पलेरी लीडर इन एजूकेशन इन इंडिया’’ अवार्ड प्रदान किया गया। डाॅ0 कुलश्रेष्ठ को यह अवार्ड श्री धवल रावल, प्रेजीडेंट, एसोचैम गुजरात, डाॅ0 पी0 मन्नार जवाहर, कुलपति, टैक्नोलाॅजी यूनिवर्सिटी कोयम्बटूर, श्री जितेन्द्र दास, डायरेक्टर, फोर स्कूल आॅफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली एवं श्री भूपेन्द्र पटेल विधायक के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
अवार्ड्स कार्यक्रम के उपरान्त ‘‘इंडस्ट्री 4.0: द न्यू चैलेंज फाॅर यूनिवर्सिटी करीकूलम’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित वक्ताओं एवं अतिथिगणों ने अपने विचार व्यक्त किये। टैक्नोलाॅजी यूनिवर्सिटी, कोयम्बटूर के कुलपति डाॅ0 पी0 मन्नार जवाहर ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त रखते हुये कहा कि इंडस्ट्री के क्षेत्र में चैथी क्रान्ति आने वाली है परन्तु शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों की संरचना उद्योग जगत की मांग के अनुरूप नहीं है। इस कारण भारतीय पद्धति से औद्योगिक विकास न होकर विदेशी निवेश पर आधारित औद्योगिक विकास हो रहा है। उन्होंने संगोष्ठी में आंकड़े प्रस्तुत कर यह बताने का प्रयास किया कि विश्व के जिन देशों में शिक्षा पद्धति एवं औद्योगिक विकास के मध्य समन्वय पाया जाता है, उन्हीं में समुचित विकास स्तर उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर विश्व के बदलते शिक्षा परिदृश्य पर भी व्यापक रूप से चर्चा की गई। अडानी इंस्टीट्यूट आॅफ इन्फ्रास्ट्रक्चर, अहमदाबाद के प्रोफेसर डाॅ0 कमल किशोर शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा की बढ़ती आॅनलाईन प्रवृत्ति, नये-नये सोफ्टवेयर एवं एप्लीकेशन्स विकसित होने से सदियों पुरानी क्लासरूम व्यवस्था विलुप्त होती दिख रही है, जिस पर गहन मंथन की आवश्यकता है। संगोष्ठी के दौरान शिक्षा पद्धति में नई तकनीकियों जैसे फ्लिप क्लासेस, होम एक्जामिनेशन, टीम टीचिंग, आॅनलाईन लर्निंग आदि विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर आई0सी0एफ0ए0आई0 विश्वविद्यालय, देहरादून के वाईस चांसलर डाॅ0 मुड्डू विनय ने शिक्षा के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुये बताया कि वर्तमान व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य मात्र ज्ञान अर्जन करना नहीं है अपितु इन पाठ्यक्रमों में छात्र बड़ी फीस देकर प्रवेश इसी उद्देश्य से लेता है कि उसे या तो उच्च स्तरीय नौकरी चाहिये अथवा अपना उद्यम विकसित कर सके क्योंकि ज्ञान उपार्जन मात्र का उद्देश्य केवल रूढ़ीगत पाठ्यक्रमों में होता है।
संगोष्ठी में उपरोक्त वक्ताओं के अतिरिक्त डाॅ0 डी0एन0 पाण्डेय, डायरेक्टर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट, नोयडा, डाॅ0 एम0 वेणुगोपाल राव, डायरेक्टर, मोदी यूनिवर्सिटी आॅफ साईंस एण्ड टैक्नोलोजी, लक्ष्मणगढ़, डाॅ0 सपना राकेश, डायरेक्टर, आई0एम0एस0-यू0सी0, गाजियाबाद द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये।
श्रीराम संस्थानों के निदेशकगणों, शिक्षक सदस्यों, कर्मचारियों एवं संस्थान से जुड़े अन्य लोगों द्वारा डाॅ0 कुलश्रेष्ठ को मिली इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुये संस्थापक चेयरमेंन को अपनी ओर से शुभकामनायें देते हुये कहा कि श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलेजज संस्था डाॅ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ के सफल मार्गदर्शन में नित नई ऊचाईयों को छू रही है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस पुरूस्कार से जनपद मुजफ्फरनगर गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि से शिक्षा गुरू से विख्यात डाॅ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ की ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई है।
इस अवसर पर डाॅ0 आदित्य गौतम, डाॅ0 आलोक गुप्ता, डाॅ0 प्रेरणा मित्तल, डाॅ0 पंकज गर्ग, डाॅ0 गिरेन्द्र गौतम, डाॅ0 आर0पी0सिंह, डाॅ0 अश्वनी, डाॅ0 मनोज धीमान एवं डाॅ0 पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।

तहसीलदार को दी उपद्रवियों से वसूली की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। सीएए के विरोध में गत 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में शामिल 53 उपद्रवियों से नुकसान के 23.41 लाख रुपये की वसूली तहसीलदार सदर करेंगे। एडीएम प्रशासन ने आदेश में उन्हें वसूली के लिए नामित किया है। तहसीलदार को सभी 53 के नाम पते के साथ आदेश की कॉपी दे दी गई है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शहर में 20 दिसंबर को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर में कई स्थानों पर हिंसा हुई थी। इसमें सिविल लाइन थाना क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहा था।
शहर कोतवाली क्षेत्र में भी हिंसा और तोड़फोड़ -आगजनी की घटना घटित हुई थी। दोनों थाना क्षेत्रों में इस हिंसा में करीब 50 मुकदमे दर्ज किए गए। इसमें सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना चैक, कच्ची सड़क पर व्यापक हिंसा हुई थी। हिंसा पर सीएम ने उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई करने के आदेश जारी किए थे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नगरीय क्षेत्र में हिंसा में हुए नुकसान की पूर्ति के निर्धारण और निस्तारण को एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सक्षम प्राधिकारी नामित किया था। एडीएम प्रशासन के न्यायालय में सरकारी विभागों और निजी व्यक्तियों के द्वारा अपनी संपत्ति के नुकसान के लिए दावे प्रस्तुत किए गए।
एडीएम प्रशासन ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस की ओर से 30 मुकदमे दर्ज किए गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तैयार रिपोर्ट में एक जनवरी को 27 आरोपियों के नाम दिए गए। इसके बाद 11 जनवरी को दी गई रिपोर्ट के अंतर्गत सिविल लाइन पुलिस की ओर से 32 अन्य आरोपियों के नाम सरकारी और निजी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोपियों के रूप में दिए गए। कुल 59 आरोपियों के नाम सिविल लाइन पुलिस ने उनके न्यायालय को दिए। इनमें से दो आरोपियों सरफराज पुत्र सत्तार निवासी इमरान कालोनी और मुजफ्फर पुत्र अशरफ अली निवासी महमूदनगर के नाम दो बार रिपोर्ट में उल्लेख किए गए। इस कारण जांच उपरांत सिविल लाइन पुलिस की ओर से कुल 57 आरोपी उपद्रव में संपत्ति को क्षति पहुंचाने के दोषी पाए गए। इनके परिजनों तथा उनके अधिवक्ताओं को सीसीटीवी फुटेज में आए फोटो को दिखाया गया। निरंतर सुनवाई की प्रक्रिया के बाद 53 लोगों को आरोपी पाया गया। इनसे 23 लाख 41 हजार 290 रुपये की वसूली के लिए तहसीलदार सदर के आदेश दिए गए हैं।
इन लोगों से होगी नुकसान की भरपाई
मुजफ्फरनगर। पुलिस के चिह्नित करने के बाद एडीएम प्रशासन ने जिन आरोपियों को दोषी माना है और जिनके खिलाफ वसूली के आदेश दिए गए हैं, इनमें 53 लोग शामिल है। इनमें कादिर पुत्र मुस्तकीम, भूरा कुरैशी पुत्र जमील, मोनू त्यागी पुत्र सत्तार, पीके उर्फ सलमान पुत्र अशरफ, सोनू पुत्र शमीम त्यागी, शहजाद उर्फ धमन पुत्र रियासत काजी, गुलजार पुत्र जमील, शाकिब सक्का व अजहर सक्का पुत्रगण जफर, आरिस पुत्र कासिम, जीशान पुत्र रब्बान, साबिर पुत्र शकील, राजू बुग्गी वाला, इरशाद कुरैशी पुत्र मंजूर, महताब उर्फ पंजा पुत्र मुनकेद, शाहवेज नाई पुत्र नौशाद, गुलफाम पुत्र इकबाल तेली, शाहवेज पुत्र सगीर बादी, फरमान पुत्र शौकीन अब्बासी, सरफराज पुत्र सत्तार रांघड, शाहनवाज कुरैशी पुत्र शमशाद, बबलू अल्वी पुत्र गयूर, अमीर आलम बादी पुत्र बुन्दू, शहजाद काजी पुत्र अहसान, आबाद पुत्र बुन्दू नेता, मोबीन कुरैशी पुत्र इदरीश, गुलजार पुत्र गफ्फार, आसु पुत्र इस्राइल कुरैशी, नदीम सक्का पुत्र रफीक, नदीम पुत्र नसीम अली, अफजाल अब्बासी पुत्र वहीद मोटा, वसीम तेली पुत्र शमशाद, सैफ अली पुत्र शेरदीन शेरा, शहजादा उर्फ चुंबक पुत्र जाहिद, ताहिर तेली पुत्र शरीफ, सलमान कुरैशी पुत्र शमशाद, सादिक पुत्र शाकिर, मुजफ्फर अली पुत्र अशरफ अली, शानवाज पुत्र सत्तार राव, गुलबहार पुत्र हफीजुद्दीन सक्का, खुर्शीद तेली पुत्र इरशाद, शान उर्फ लाल्ला पुत्र यामीन तेली, लाल्ला पुत्र अहमद अली, तंजीम पुत्र जाकिर, कैफ पुत्र नफीस सक्का, अमन पुत्र सत्तार नाई, आदिल पुत्र फारूख रांघड, इसरार पुत्र जब्बार सक्का, वसीम उर्फ धाबा पुत्र शकील सक्का, फिरोज बिच्छू पुत्र शहजाद तथा असजद पुत्र इकबाल झोझा शामिल हैं।
एक आरोपी से भी हो सकती है सारी वसूली
मुजफ्फरनगर। तहसीलदार पुष्करनाथ चैधरी का कहना है कि एक्ट के अनुसार सामूहिक अर्थदंड में पूरा पैसा किसी एक से वसूल किया जा सकता है और आपस में बांटकर भी वसूला जा सकता है। एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि सभी में बराबर बांटकर वसूल किया जाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21454 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =