बायो डीजल पंप के ऑफिस में लगी आग, मेरठ में उपचार के दौरान एक की मौत
मुजफ्फरनगर। गांव रुड़कली स्थित बायो डीजल पंप के ऑफिस में मंगलवार शाम लगी आग में पंप पर काम करने वाले तीन कर्मचारी झुलस गए थे तीनों झुलसे कर्मचारियों को गांव गंगदासपुर स्थित बर्न क्लीनिक ले जाया गया
मुज़फ्फरनगर,, थाना काकरोली क्षेत्र के गांव रुडकली क्षेत्र में स्थित बायो पेट्रोल पंप परिसर में स्थित कमरे में ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने से हादसा।हादसे में तीन कर्मी हुए गंभीर रूप से झुलसे.इलाज के लिए कराया गया भर्ती, @muzafarnagarpol जांच पड़ताल में जुटी pic.twitter.com/Fv5L0IxMCl
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 22, 2020
जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से एक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में बस स्टेंड के निकट ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला निवासी शाहआलम का भारत फिलिंग सेंटर नाम से बायो डीजल पंप है।
इस पंप पर गांव रुड़कली के ही निवासी शाहिद, फुरकान उर्फ बादशाह और अयाज काम करते हैं। मंगलवार शाम तीनों कर्मचारी कोई ग्राहक न होने के चलते बायो डीजल पंप के ऑफिस में मौजूद थे
जहां कोई बेहद ज्वलनशील तरल भी रखा हुआ था। इसी दौरान अचानक ज्वलनशील तरल पदार्थ में आग लग गई, जिससे ऑफिस में मौजूद तीनों कर्मचारी आग की लपटों में घिर गए।
कर्मचारियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बामुश्किल उनके शरीर में लगी आग बुझाई, लेकिन तब तक तीनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
ग्रामीण तत्काल तीनों युवकों को गंगदासपुर स्थित बर्न क्लीनिक में ले गए, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। झुलसे कर्मचारियों में से एक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
