वैश्विक

Birbhum: पंचायत चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की भाजपा के दूधकुमार मंडल ने

Birbhum  मयूरेश्वर ग्राम पंचायत क्षेत्र से पूर्व बीरभूम जिला पार्टी अध्यक्ष दूध कुमार मंडल ने पंचायत चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है. इस बार फिर त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा के दूधकुमार मंडल ने जीत हासिल कर मिसाल कायम की है. उन्होंने मयूरेश्वर के ब्राह्मणपाड़ा से ग्राम पंचायत उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की. जिले की राजनीति में दूधकुमार मंडल एक चर्चित नाम है.

एक समय वह बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी थे. उस दौरान दूधकुमार मंडल ने पाडुई, मखरा, चौमंदपुर आदि इलाकों में राजनीतिक जमीन पर कब्जा कर सत्ताधारी खेमे को पूरी तरह से परेशान कर दिया था. भाजपा नेता रूपा गंगोपाध्याय, लॉकेट चट्टोपाध्याय का भाजपा की राजनीति में प्रमुखता से उभरना और बीरभूम केंद्र से अखिल भारतीय नेता बनना इसी दूधकुमार मंडल के कारण है.

Birbhum  जिले के नलहाटी थाना अंतर्गत बहादुरपुर में एनआइए द्वारा विस्फोटक मामले में गिरफ्तार मनोज घोष उक्त इलाके से ग्राम पंचायत चुनाव में जीत गए हैं .मनोज घोष अपने प्रतिद्वंदी भाजपा और सीपीएम से एक सौ से ज्यादा वोट से विजयी हुए हैं. बताया जाता है कि विस्फोटक मामले में एनआइए ने मनोज घोष के घर और कार्यालय में गत 28 जून को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर भारी संख्या में विस्फोटक बरामद किया था.

 मनोज घोष के घर और कार्यालय से करीब 130 की संख्या में जिलेटिन स्टिक 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट आदि विस्फोटक जब्त किया गया था. इस घटना में रिंटू शेख ,मीराजुद्दीन अली तथा मीर मोहम्मद नुरुज्जाम को भी गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =