Lakhimpur Kheri की आठों सीटों पर भाजपा की जीत, पटकनी दी सपा को
Lakhimpur Kheri के आठ विधानसभा क्षेत्रों के विजयी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। लखीमपुर सदर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार योगेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा हरा दिया, जबकि गोला सीट बीजेपी प्रत्याशी अरविंद गिरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनय तिवारी को 29,294 मतों से पराजित कर दिया है।
खीरी की श्रीनगर सुरक्षित सीट की जहां पर बीजेपी की मंजू त्यागी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के रामशरन को 17,608 मतों से हरा दिया है। वहीं, जिले की दूसरी सुरक्षित सीट कस्ता मैं बीजेपी प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील लाला को 13,817 वोट से पटकनी दी है।
जिले की धौरहरा सीट पर विनोद शंकर अवस्थी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वरुण चौधरी को 24610 मतों से हराया है। निघासन सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी शशांक वर्मा ने समाजवादी पार्टी के आर एस कुशवाहा को 41009 मतों से हराया है । पलिया विधानसभा सीट भी बीजेपी के खाते में गई है, जिसमे बीजेपी प्रत्याशी रोमी साहनी ने समाजवादी पार्टी प्रीतिंदर कक्का को 38,129 वोट से हराया है।
विधानसभा सीट मैं बीजेपी के प्रत्याशी लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दाउद अहमद को 48,71 मतों से हराकर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

