उत्तर प्रदेश

Baghpat: मतगणना पर बवाल, जमकर पथराव, रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल

Baghpat: जिले में बड़ौत विधानसभा सीट को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मौके पर जमकर पथराव हो गया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। लेकिन इसके बाद मामला और बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं कई पुलिस कर्मी भी चपेट में आकर घायल हो गए हैं। फिलहाल मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई हैं।बताया गया कि रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत सीट पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के बीच पथराव शुरू हो गया। वहीं पुलिसकर्मी भी जान बचाकर दौड़ते नजर आए।पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस से गोले चलाए। इसके बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। 10 रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। वहीं पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दौड़ाया दिया।

जानकारी मिल रही है कि अभी हंगामा जारी है। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ौत सीट पर गड़बड़ी हुई है। इसी वजह से यह बवाल हुआ है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =