Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू अंबावत के कार्यकर्ताओं ने रिलायंस जिओ प्रोडक्ट का बहिष्कार करने का ऐलान किया

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंमबावता के आह्वान पर मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में तीन किसान अध्यादेश काले कानून के विरोध में व अंबानी के रिलायंस जिओ कंपनी के सभी प्रोडक्ट के भविष्कार के विरोध में प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी महावीर चौक जीआईसी मैदान में इकट्ठा हुए

भारी पुलिस फोर्स के साथ एडीएम प्रशासन अमित कुमार पहुंचे टीआई मैदान महावीर चौक भाकियू अंमबावता के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करा

सभी कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय जाने की जिद पर अड़े रहे प्रशासन और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बनती देख एडीएम अमित कुमार के अच्छे व्यवहार और सामान्यता को देखते हुए उनके आग्रह करने पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने संगठन के कार्यकर्ताओं की सहमति से एडीएम अमित कुमार  को ज्ञापन सौंपा

एडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया हमारी आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे वही जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया पूरे देश का किसान आज से  अंबानी अडानी के रिलायंस जिओ सभी प्रोडक्ट का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे

इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष शाद खान जिला उपाध्यक्ष आरिफ त्यागी पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष शालिम त्यागी ब्लाक महासचिव अमित कुमार जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष सुभान अली ब्लॉक सचिव चौधरी कालू कुमार मीरापुर नगर अध्यक्ष इमरान सदर ब्लॉक उपाध्यक्ष जान मोहम्मद

सदर ब्लाक महासचिव शहजाद सदर ब्लॉक सचिव रिजवान सदर तहसील उपाध्यक्ष मेहताब सैफी नगर अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी नगर कोषाध्यक्ष रोशन सिद्दीकी नगर उपाध्यक्ष शाहिद

नगर सचिव मुस्तकीम नगर सचिव इंतजार खतौली ब्लॉक उपाध्यक्ष अजीम युवा नगर सचिव शाहवेज खान ग्राम अध्यक्ष शादाब युवा नेता बिलाल आसिफ आबिद अल्वी सानेआलम सानू मोबीन खान महिला जिला अध्यक्ष सुदेश जी मनोज रानी मेहराज बेगम नेता जी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 4 =