Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू 28 अक्टूबर को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव करेगी

मुजफ्फरनगर। किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अपने आंदोलन को नई धार देने की तैयारी कर ली है। २८ अक्टूबर को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

इसी आंदोलन को अब भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने और मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होंने विद्युत विभाग पर किसानों के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए २८ अक्टूबर को अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय पर पंचायत करने की घोषणा की।

पुरबालियान गांव में राकेश टिकैत बिजली विभाग पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग मनमाने ढंग से किसानों के खिलाफ बिजली चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करके किसानों का उत्पीडन कर रहा है।

बिजली के अनाप-शनाप बिल भेजे जा रहे हैं तथा कोल्हुओं का बिजली कनेक्शन देने में भी परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने घोषणा की कि आगामी २८ अक्टूबर को राजकीय इण्टर कालेज के मैदान स्थित विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता के कार्यालय पर भाकियू की पंचायत का आयोजन होगा

जिसमें पूरे जनपद के किसानों की बिजली व अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। समस्याओं का समाधान न होने पर वहीं अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =