Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मुजफ्फर नगर में आशीर्वाद समारोह 2020 का आयोजन

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल मुजफ्फर नगर में कक्षा 10 के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। छात्र किसी भी विद्यालय की सर्वोत्तम संपत्ति होते हैं। उनके बिना शिक्षक और विद्यालय की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

यद्यपि यह भी सत्य है कि एक अच्छे शिक्षक के बिना विद्यार्थी भी अधूरे हैं। दोनों ही एक दूसरे के लिए समर्पित होकर समाज के समक्ष अपनी महत्ता प्रदर्शित करते हैं। छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करते हुए और उन्हें आदर्श नागरिक का आकार प्रदान करते हुए कब सत्र 2019-20 व्यतीत हो गया, पता ही नहीं चला।

कक्षा 10 के प्रति सम्मान व प्रेम को दर्शाने हेतु कक्षा 9 के छात्रों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसको देखकर सभी का हृदय प्रफुल्लित हो गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता व उप प्रधानाचार्य श्रीमती रमनीत ने छात्रों को बताया कि उन्हें जीवन में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा परंतु में बिना डरे सत्य और आत्मविश्वास के साथ जीवन पथ पर अग्रसर होते रहे।

ट्रस्टी श्रीमती मंजरी सिंघल ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें संसार के समक्ष संस्कारवान आदर्श व्यक्ति के रूप में उभरने के लिए शपथ दिलाई गई व उनके सुखी व समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =