वैश्विक

ब्रिटेन आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग

ब्रिटेन आधिकारिक रूप से यूरोपीय संघ (ईयू) से आजाद हो गया है। ब्रिटेन में भारतीय कंपनियों तथा भारत में विस्तार की इच्छुक ब्रिटिश कंपनियों के लिए यह ब्रेग्जिट स्वागत योग्य होगा। शनिवार से दिसंबर अंत तक ब्रेग्जिट के लिए आधिकारिक बदलाव की अवधि होगी। यानी ब्रिटेन और ईयू के बीच व्यापार मोर्चे पर यथास्थिति रहेगी, लेकिन ब्रिटेन को दुनियाभर में नए करार की आजादी होगी।

https://twitter.com/BorisJohnson/status/1223380683357335552?s=20

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसे देश के काल का एक असाधारण अध्याय बताया है। उन्होंने कहा, ‘आज रात हम यूरोपीय संघ से अलग हो गए, यह इस देश के इतिहास में एक असाधारण मोड़ है। आइए हम सभी मिलकर ब्रेग्जिट से मिलने वाले सभी अवसरों का लाभ उठाएं और उन सभी अवसरों का लाभ उठाएं जो ब्रेग्जिट प्रदान करेगा और पूरे ब्रिटेन की क्षमता को उजागर करें।’

कोबरा बीयर के संस्थापक एवं कनफेडरेशन आफ ब्रिटिश इंडस्ट्री (सीबीआई) के उपाध्यक्ष लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने कहा कि इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि ब्रिटेन के लिए भारत एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार होगा और ब्रिटेन यूरोपीय संघ के बाहर नया भविष्य चुन सकेगा। 

लंदन मुख्यालय वाले कपारो समूह के प्रमुख लॉर्ड स्वराज पॉल ने कहा कि ब्रेग्जिट वार्ता ठीक तरीके से आगे नहीं बढ़ पाई। आज हर कोई खुश है कि यह हो गया है। हिंदुजा समूह के सह चेयरमैन जीपी हिंदुजा ने कहा कि यह भारत-ब्रिटेन रिश्तों के लिए रोमांचक समय है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 5 =