उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर व बिजनौर के किसानों में खूनी संघर्ष, दो की गोली मारकर हत्या, फोर्स के साथ पहुंचे एसपी

बिजनौर। जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में बीती रात मुजफ्फरनगर व बिजनौर के किसानों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। आरोप है कि मंडावर थाना गंगा खादर क्षेत्र के गांव में भूमि संबंधी विवाद की पुरानी रंजिश एवं मुकदमेबाजी को लेकर मुजफ्फरनगर के पांच लोगों ने खेत में रखवाली कर रहे बिजनौर के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर एसपी बिजनौर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडावर थाना क्षेत्र के गंगा खादर गांव सुल्तानपुर गैराबाद निवासी अजीज (80 वर्ष) पुत्र लतीफ और शान मोहम्मद (25 वर्ष) पुत्र लतीफ खान निवासी दाबकी खेड़ा उत्तराखंड खादर में अपने खेतों की रखवाली करते थे।

आरोप है कि रविवार रात करीब 10ः30 बजे बूटा सिंह पुत्र तरना सिंह, तरना पुत्र कालाराम, प्रकाश पुत्र निहाल सिंह, दिलबाग पुत्र जसवंत सिंह और मंजीत पुत्र कुलवंत निवासी बढ़ीवाला थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर स्थित उनके पास खेतों पर आए। जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश एवं मुकदमेबाजी को लेकर अजीज पुत्र लतीफ को गोली मार दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की वजह से शान मोहम्मद को भी गोली मारकर हत्या कर डाली।

उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी अभी फरार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिजनौर गंगा खादर क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते पांच लोगों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। दुस्साहसिक ढंग से इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मृतकों के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला के रहने वाले पांच लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जनपद बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खैराबाद के रहने वाले शान और अजीज गंगा खादर क्षेत्र में खेती करते थे।

गंगा खादर क्षेत्र की जमीन को लेकर अजीज और शान का मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के बढ़ीवाला के रहने वाले बूटा सिंह, तरना, प्रकाश, दिलबाग और मनजीत से जमीनी रंजिश चली आ रही थी।

रविवार रात गंगा खादर क्षेत्र में ही अजीज और शान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अजीज और शान के परिजनो का आरोप है कि जमीनी रंजिश में ही दोनों की हत्या की गई। पांचों आरोपी मुजफ्फरनगर से बिजनौर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

इस घटना को लेकर सूचना मिलने पर बीती रात मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के घर वालों की तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने इस दोहरे हत्याकांड को लेकर बताया कि अजीज और शान की बूटा सिंह और उनके साथियों से जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही थी।

आरोपों के अनुसार बीती रात इन पांचों लोग बिजनौर पहुंचे और बेरहमी से अजीज व शान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीम गठित की गई हैं। जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =