Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एक्साईज एवं आयकर विभाग की टीम द्वारा छापामारी,कारोबारियो मे हडकम्प

मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध खाद व्यापारी के यहां एक्साईज एवं आयकर विभाग की टीम द्वारा छापामारी से व्यापारियो मे हडकम्प मच गया।

सूत्रो के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के चौडी गली बाजार के समीप खाद व्यापारी श्यामलाल मित्तल के यहां आज दोपहर के वक्त जी एस टी एवं सैंट्रल एक्साईज की टीम द्वारा छापा मारे जाने की खबर से आसपास के व्यापारियो मे हडकम्प मच गया।

बताया जाता है कि आज दोपहर के समय नगर में पहुंची छापामारी टीम ने खाद व्यापारी के प्रतिष्ठान व आवास पर छापामारी की। चर्चा रही कि छापामारी टीम द्वारा क्षेत्र के कुछ अन्य व्यापारियो के यहां भी छापामारी के लिए रवाना हुए।

चर्चा है कि मेरठ से आई टीम को दो स्थानो की सूचना मिल रही थी। खाद व्यापारी के यहां छापामारी करने आए एक्साईज व आयकर विभाग के अधिकारियो ने इस सम्बन्ध मे कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

उक्त टीम ने नई मन्डी पुलिस को साथ लेकर आज क्षेत्र मे छापामारी की है। व्यापारी के यहां छापामारी से अन्य कारोबारियो मे हडकम्प मचा रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − one =