उत्तर प्रदेश

आज हाइवे पर ट्रेक्टर ही ट्रेक्टर नजर आ रहे है घर से निकलने से पहले सोच ले

मेरठ/ आगरा बरेली मुरादाबाद।. दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों के दिल्ली जाने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।

इसके साथ ही किसान सोमवार को दिल्ली कूच की तैयारी में जोश के साथ जुटे हैं।

यूपी में मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद मंडल से किसानों के दिल्ली कूच का सिलसिला जारी रहा। जबकि आगरा में किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर पैदल मार्च निकाल कर जाम लगाया।

वेस्ट यूपी के किसान सोमवार को बड़ी संख्या में दिल्ली पहुचेंगे। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। दिल्ली से सटी सीमाओं को अलर्ट करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री के नोएडा दौरे को लेकर अधिकारी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं।

मेरठ के सभी बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी कैमरे, फोर्स तैनात

मेरठ की सात सीमाओं पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। एसएसपी अजय साहनी के अनुसार, दिल्ली की तरफ आने और जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। सभी बॉर्डर पर बैरीकेडिंग की गई है। 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा।

किसानों के वाहनों को चेक करने के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर खरखौदा, मेरठ-दिल्ली हाईवे पर मोहिद्दीनपुर, मुरादनगर-खतौली गंगनहर पटरी पर जानी नहर पुल, दिल्ली-दून हाईवे पर दादरी, मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर शाहजहांपुर, मेरठ-करनाल हाईवे पर सरूरपुर भूनी चौराहा और मेरठ-बिजनौर मार्ग पर रामराज के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

रविवार को करीब 200 ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना हुए। उधर, मेरठ-सहारनपुर मंडल के जो किसान दिल्ली नहीं जा पाएंगे वो गांव और जिलों में ट्रैक्टर परेड करेंगे। कमिश्नर, एडीजी और आईजी बॉर्डर पर डटे हैं। रालोद 25 जनवरी को रैली निकालेगा

जबकि 26 को सपा तहसीलों पर और अन्य किसान संगठन जिले में यात्रा निकालेंगी। भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगे राम त्यागी ने बताया कि 25 जनवरी की शाम तक 800 ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे।

शामली जनपद से 25 जनवरी को 300 ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना होने का लक्ष्य रखा गया है। हापुड़ से सोमवार शाम को किसान दिल्ली जाएंगे।

आगरा: पैदल मार्च कर किसानों ने किया यमुना एक्सप्रेसवे जाम

मथुरा के बाजना कट से किसान यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए और पैदल मार्च निकालकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर किसानों को करीब 15 मिनट बाद लौटाया। इधर, 26 जनवरी की परेड को लेकर किसान ट्रैक्टरों को सजाने में जुटे हैं।

पुलिस-प्रशासन ने 26 तक यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टरों के चढ़ने पर प्रतिबंध लगा रखा है। सुरक्षा के लिए दो कंपनी पीएसी और 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

एक्सप्रेस-वे व हाईवे को दो-दो सेक्टरों में बांटा गया है। फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। आईजी ए सतीश गणेश ने टूंडला और कठफोरी टोल टैक्स के हालातों को देखा। मैनपुरी में परेड में जाने की तैरूारियों में जुटे किसान नेता नजरबंद कर दिए गए हैं।

एटा में ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहे किसानों को आगरा रोड स्थित कोतवाली देहात के पास रोक लिया गया। भड़के किसानों ने सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर विरोध जताया।

समझाने पर किसान लौट गए। अलीगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। किसानों ने गांव-गांव जाकर 26 जनवरी को निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए जनसंपर्क किया।

खैर, गभाना और इगलास में तीन एडीएम व 10 मजिस्ट्रेट तैनात रहे। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए टप्पल में पीएसी, आरएएफ तैनात की गई है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + sixteen =