वैश्विक

बांग्लादेशी सैनिकों ने बीएसएफ पर गोलियां चलाईं, एक शहीद

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेश के जवानों ने गुरुवार को बीएसएफ जवानों पर एके-47 राइफल से गोलियां चला दी। इस घटना में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया है जबकि एक घायल है। जानकारी के मुताबिक यह घटना गुरुवार सुबह करीब नौ बजे मुर्शिदाबाद जिले में काकमारिछर बॉर्डर पोस्ट की है।घटना ने नई दिल्ली को भी हैरत में डाल दिया है। बीएसएफ ने इस घटना की जानकारी गृह और विदेश मंत्रालय को इसकी जानकारी दी है। 

बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की ओर से की गई यह अप्रत्याशित हरकत की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। बीएसएफ प्रमुख वी.के. जौहरी ने अपने समकक्ष मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम से हॉटलाइन पर बात की है। सूत्रों के मुताबिक बीजीबी के महानिदेशक ने मामले की पूरी जांच करने का भरोसा जताया है। भारतीय मछुआरों से जुड़े मुद्दे को सुलझाने के लिए बीएसएफ के जवान नाव से बीजीबी जवानों से बात करने पदमा नदी में गए थे। मगर मुश्किल तब शुरू हुई, जब बांग्लादेशी सिपाहियों ने उन तीन मछुआरों को पकड़ लिया, जिन्हें बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा में मछली पकड़ने की अनुमति दी थी।

View Image On Twitter

बीजीबी की टीम ने दो मछुआरों को यह कहते हुए भेज दिया कि वे बीएसएफ को बताएं कि एक मछुआरा उनकी गिरफ्त में है। इसके बाद 117वीं बटालियन के बीएसएफ पोस्ट कमांडर सब इंस्पेक्टर छह जवानों की टीम के साथ मोटरबोर्ट में मामले को सुलझाने पहुंचे थे। भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध काफी अच्छे रहे हैं और सीमा पर दशकों से कोई गोली नहीं चली है। इस वजह से यह घटना विचलित और हैरान करने वाली है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हालात और न बिगड़ें, यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk