वैश्विक

बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर, बिना किसी मदद के सांस ले रहे

वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत लगातार दूसरी रात भी लंदन के एक अस्पताल के आईसीयू में बिताने के बाद स्थिर है। जानकारी के मुताबिक उन पर इलाज का असर हो रहा है। डाउनिंग स्ट्रीट ने बुधवार को अपनी ताजा स्वास्थ्य जानकारी में यह बताया।

बयान में दोहराया गया कि जॉनसन प्रसन्नचित्त हैं। यह भी संकेत दिया गया कि वह सक्रियता से काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन अपने मंत्रियों और अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है।’

प्रवक्ता के अनुसार, ‘सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। वह प्रसन्नचित्त हैं।’ ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री एडवर्ड अरगर ने बुधवार की सुबह कहा था, ‘वह ठीक हैं, स्थिर हैं और प्रसन्नचित्त हैं।’ ताजा आंकड़ों के अनुसार जॉनसन का ‘स्टैंडर्ड ऑक्सीजन उपचार’ हो रहा है और वह बिना किसी मदद के सांस ले रहे हैं।

जॉनसन की, कामकाज में मदद कर रहे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को योद्धा कहा। राब ने कहा, वह वापस लौटेंगे और जल्द ही इस संकट में हमारा नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा, वह न केवल हमारे बॉस हैं, बल्कि वह हमारे सहकर्मी भी हैं और हमारे दोस्त भी हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 17 =